मेरठ

भाजपा नेता के पोते का अपहरण करके स्कूटी लूटी, बदमाशों ने बहन से छेड़छाड़ का लगाया था आरोप

Highlights मेरठ के नौचंदी क्षेत्र में सनसनीखेज घटना कुछ दूरी पर छोड़कर स्कूटी लूटकर ले गए पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया
2 min read
• •
Updated: 2 Dec 2019, 11:47 AM IST
meerut

मेरठ। पूर्व एमएलसी और भाजपा नेता हरपाल सैनी के भाई के 14 वर्षीय पोते कुनाल का बाइक सवार तीन बदमाशों ने रात के समय अपहरण कर लिया। बदमाशों ने अपनी बहन के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाकर पहले उसे रोका और आमने-सामने बात कराने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गए। करीब 14 किलोमीटर तक उसे लेकर शहर में घूमते रहे। दो घंटे बाद उसे काली नदी के किनारे फेंककर स्कूटी लेकर फरार हो गए। इस मामले में जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस संबंध में दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

पुलिस के अनुसार पूर्व एमएलसी और भाजपा नेता हरपाल सैनी के भाई राम सिंह सैनी एल. ब्लाॅक शास्त्रीनगर में रहते हैं। राम सिंह सैनी का पोता कुनाल एक स्कूल में कक्षा आठ का छात्र है। कुनाल शाम के समय आवास विकास चैराहे पर चाउमीन खाने गया था। वहां से लौटते हुए आरटीओ रोड पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने उसे ओवरटेक करके रोक लिया। बदमाशों ने उस पर आरोप लगाया कि वह उनकी बहन के साथ छेड़छाड़ करता है। उसकी आमने-सामने बहन से बात करवानी है। इसके बाद बदमाशों ने उसे बाइक पर बिठा लिया और उसकी स्कूटी भी अपने कब्जे में कर ली। बदमाश उसे पीवीएस मॅाल, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर से होते हुए लोहिया नगर और इसके बाद काली नदी पहुंचे और वहां रोड पर कुनाल को छोड़ दिया। इसके बाद बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी स्कूटी लेकर फरार हो गए।

कुनाल ने गढ़ रोड पहुंचकर वहां मौजूद पीआरवी को इसकी जानकारी दी। पीआरवी उसे लेकर तेजगढ़ी चैराहा पहुंची और अपने सीनियरों को इसकी जानकारी दी। मामला भाजपा नेता से जुड़ा होने के कारण सिविल लाइन सीओ हरिमोहन भी मौके पर पहुंचे और कुनाल से पूरे मामले की जानकारी ली और एसओ नौचंदी को कार्रवाई के निर्देश दिए। सीओ हरिमोहन का कहना है कि छात्र को छेड़छाड़ के मामले में क्यों उठाया गया, इस मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला