मामला ब्रह्मपुरी क्षेत्र के गणेशपुरी निवासी अमर की माधवपुरम मोबाइल फोन की दुकान है। करीब एक साल पहले माधवपुरम की एक ही वर्ग की युवती उसकी दुकान पर आयी थी। दोनों में बातचीत शुरू हो गई। फिर छह महीने पहले उन्होंने कोर्ट मैरिज के लिए अर्जी लगाई। 24 सितंबर को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली, लेकिन इस बारे में दोनों ने अपने घर पर नहीं बताया। दोनों अपने-अपने घर रहने लगे। इसी दौरान युवती के परिजनों ने उसका रिश्ता दिल्ली में तय कर दिया। युवती ने इसका विरोध किया, लेकिन परिजनों ने उसकी एक नहीं सुनी। इसके बाद युवती युवक अमर के साथ दो दिन पहले घर से चली गई। इसके बाद युवती के परिजनों ने इसकी थाने में तहरीर दे दी।