मेरठ

VIDEO: बीएसएफ जवान की हत्या का खुला राज, देवर के साथ मिलकर की थी पत्नी ने हत्या और अनजान बनी रही

Highlights दो दिन पहले ही छुट्टी पर घर लौटा था जवान अवैध संबंधों में बाधक बनने पर हत्या की साजिश 24 घंटे के अंदर ही खुल गर्इ हत्या की साजिश  
2 min read
• •
Updated: 23 Jan 2020, 10:24 AM IST
meerut

मेरठ। परीक्षितगढ क्षेत्र के गांव दुर्वेशपुर में हुई बीएसएफ के जवान की हत्या का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कर दिया। हत्या जवान के भाई ने ही अपनी भाभी के साथ मिलकर कर दी। पुलिस ने मृतक जवान के भाई और उसकी पत्नी गीतांजलि को गिरफ्तार कर हत्या का पर्दाफाश कर दिया।

भाई की हत्या करने वाले हत्यारे निकले पत्नी और भाई मामला थाना परीक्षितगढ़ का है। हत्यारोपी का नाम गुलाब सिंह उर्फ गोलू उसके साथ में उसकी हत्या में सहायक के रूप में शामिल रही गीतांजलि। गीतांजलि मृतक जवान की पत्नी है। क्षेत्राधिकारी सदर देहात अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पिछले एक साल से दोनों के अवैध संबंध थे और भाई ने भाई को खेत में बुलाकर मौत के घाट उतार दिया। हत्यारेापी पत्नी ने बताया कि पति उसको शारीरिक यातनाएं देता था। जिसके कारण उसके देवर से अवैध संबंध बन गए थे। इसी अवैध संबंधों के चक्कर में दोनों ने जवान संजीव को रास्ते से हटाने का फैसला किया और उसकी हत्या का प्लान बनाया।

गीतांजलि ने बताया कि उसने देवर गुल्लू उर्फ गुलाब के साथ बनाई योजना के तहत पति संजीव को खेत पर ले गई। वहां पहले से देवर गुल्लू उर्फ गुलाब छिपा हुआ था। उसने पीछे से आकर संजीव के संर में 315 बोर के तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद वह वहां से घर चला आया। मृतक के बडे़ भाई ने अज्ञात में थाना परीक्षितगढ में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने मृतक जवान की पत्नी और उसके भाई से काफी गहन पूछताछ की।

बता दें कि दुर्वेशपुर गांव निवासी संजीव उर्फ अप्पू (34) बीएसएफ में जवान थे और वर्तमान में वह श्रीनगर के बारामूला में तैनात थे। सोमवार को ही वह छुट्टी लेकर गांव आए थे। मंगलवार सुबह वह पत्नी गीतांजलि के साथ बहन से मिलने गए थे। शाम को घर लौटने के बाद वह पत्नी के साथ खेत में बथुआ तोड़ने चले गए। गीतांजलि खेत के अंदर चली गई, जबकि संजीव खेत के बाहर ही रूक गया। गीतांजलि ने बताया कि अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर जब वह वहां पहुंची तो संजीव खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। पति को लहूलुहान देखकर गीतांजलि ने परिजनों को सूचना दी। परिजन संजीव को मेडिकल कालेज मेरठ ले गए थे। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला