मेरठ

मेरठ में दिखा करवा चौथ का चांद, सुहागिन महिलाओं ने अर्घ्य देकर खोला व्रत

करवा चौथ पर मेरठ में सुहागिन महिलाओं ने आज चांद देखकर अपना व्रत खोला। मेरठ में मौसम साफ होने पर आज करवा चौथ के चांद का दीदार कर सुहागिन महिलाओं अर्घ्य देकर अपना व्रत पूरा किया। आसमान में करवा चौथ का चांद दिखते ही महानगर में लोगों ने पटाखे छुटाए और महिलाओं ने घर की छत से चांद का दीदार किया। मेरठ सहित देश के अन्य हिस्सों में भी चांद दिखाई दिया। आज मौसम साफ होने के कारण करवा चौथ के दिन चांद समय पर निकला।
less than 1 minute read
Oct 13, 2022
मेरठ में दिखा करवा चौथ का चांद, सुहागिन महिलाओं ने अर्घ्य देकर खोला व्रत
मेरठ में दिखा करवा चौथ का चांद, सुहागिन महिलाओं ने अर्घ्य देकर खोला व्रत

मेरठ सहित देश के कई हिस्सों मे करवा चौथ का चांद दिखाई दे चुका है। चांद दिखने के साथ ही महिलाएं करवा चौथ का व्रत खोल रही हैं। मेरठ सहित कई शहरों में महिलाओं ने चांद देखकर अपना व्रत खोला। सुहागिनों ने चांद देखकर पूजा अर्चना की और अर्घ्य दिया। करवा चौथ सुहागिन महिलाओं का महान पर्व है।

यह कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी को मनाया जाता है। वैसे तो ईश्वर की आराधना से सदा सब कार्य सिद्ध होते हैं। लेकिन इस बार करवाचौथ पर विशेष संयोग बना है। जो सुहागिन महिलाओं के लिए काफी शुभ फलदायक है। आज करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाओं ने उपवास रहकर सूर्य अस्त होने के बाद चन्द्रमा की पूजा कर व्रत पूरा किया। बता दें कि करवा चौथ के दिन सूर्योदय के साथ ही व्रत का संकल्प लिया जाता है और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला जाता है।

इसके बाद महिलाएं कुछ ग्रहण करती हैं। करवा चौथ के दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना करती है। इस दिन भगवान गणेश, गौरी और चंद्रमा की पूजा की जाती है। चंद्रमा को आयु, सुख और शांति का कारक माना जाता है। इसलिए चंद्रमा की पूजा करके महिलाएं वैवाहिक जीवन में सुख शांति और पति की लंबी आयु की कामना करती हैं।

Updated on:
13 Oct 2022 08:57 pm
Published on:
13 Oct 2022 08:57 pm