scriptMeerut market buzzing with married women on Karva Chauth till late night | Karva Chauth 2022 : करवा चौथ पर सुहागिन महिलाओं से गुलजार रहा देर रात तक मेरठ का बाजार | Patrika News

Karva Chauth 2022 : करवा चौथ पर सुहागिन महिलाओं से गुलजार रहा देर रात तक मेरठ का बाजार

locationमेरठPublished: Oct 13, 2022 09:31:09 am

Submitted by:

Kamta Tripathi

Karva Chauth 2022 मेरठ के बाजार बुधवार की देर रात 12 बजे तक करवा चौथ पर गुलजार रहे। महिलाएं रात तक मेहंदी लगवाने के लिए सड़कों के किनारे बैठी रहीं। वहीं कुछ अपनी बारी का इंतजार करती रही। ब्यूटी पार्लर में भी रात एक बजे तक महिलाओं की भीड़ रही। कुछ जगहों पर तो रात में दो बजे तक ब्यूटी पार्लर खुले रहे। ऐसा ही हाल मेंहदी लगाने वालों का रहा। देर रात तक भी उनको फुर्सत नहीं मिली। हालांकि बुधवार की सुबह से ही बाजारों में महिलाओं की भीड़ होनी शुरू हो गई थी। जो रात में दो बजे तक भी नहीं खत्म हुई।

Karva Chauth 2022 : करवा चौथ पर सुहागिन महिलाओं से गुलजार रहा देर रात तक मेरठ का बाजार
Karva Chauth 2022 : करवा चौथ पर सुहागिन महिलाओं से गुलजार रहा देर रात तक मेरठ का बाजार
Karva Chauth 2022 आमतौर पर रात 9 बजे बंद होने वाले मेरठ के बाजार करवा चौथ के मौके पर बुधवार की रात 12 बजे तक खुले रहे। मेरठ के बाजारों में हर तरफ महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही थी। मेंहदी लगवाने वालों की दुकानों पर महिलाएं अपने बारी की प्रतीक्षा करती दिखाई दीं। करवा चौथ की पूर्व संध्या पर बुधवार को मेरठ के सभी प्रमुख बाजारों में दिन से ही भारी भीड़ उमड़ रही थी। पूजा सामग्री व कपड़ों की दुकानों पर देर रात तक महिलाएं खरीदारी करती रही। मेरठ महानगर से लेकर देहात तक के बाजारों में करवा चौथ के लिए करवा, कैलेंडर,गहने, कपड़े,चूड़ियां, श्रृंगार के सामान के अलावा मेंहदी लगाने वालों की दुकानों पर भारी भीड़ दिखाई दी।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.