मेरठ

मौसम विभाग के पूर्वानुमानों पर भारी पड़ रहे शनि देव, इन्हें गलत साबित करने के पीछे है यह बड़ा योग

मानसून की बारिश नहीं होने से वेस्ट यूपी में बढ़ रहा तापमान
2 min read
• •
Updated: 19 Jul 2018, 3:27 PM IST
meerut
मौसम विभाग के पूर्वानुमानों पर भारी पड़ रहे शनि देव, इन्हें गलत साबित करने के पीछे है यह बड़ा योग

मेरठ। आजकल सूर्य देव आग बरसा रहे हैं। मौसम विभाग का मानसून को लेकर लगाया गया अनुमान भी गलत साबित हुआ है। खुद मौसम विभाग वाले हैरान है कि जो मानसून समय से पहले आ गया था वह अब बरसने में इतनी कंजूसी क्यों दिखा रहा है। भयानक गर्मी पड़ रही है कि लोगों का जीना दूभर हो गया है। लोग बस यही चाहते हैं कि कैसे भी मौसम में बारिश की फुहार से थोड़ी राहत तो मिले। लेकिन मौसम सुधरने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस समय 42 डिग्री तक तापमान है जो लोगों को झुलसा रहा है। तेज धूप में चिलचिलाती गर्मी लोगों को तपा रही है।

नौतपा भी खत्म होने केे बावजूद बारिश नहीं

पंडित कैलाश नाथ द्विवेदी के अनुसार मई में सूर्य का ग्रह परिवर्तन हुआ था। सूर्यदेव वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। इसके साथ ही नौतपा भी खत्म हो चुका है, लेकिन बारिश में देरी का कारण अभी सूर्य और मंगल की युति के साथ शनि के षडाष्टक योग का बनना है। जिसके कारण मानसून कमजोर हो रहा है और इस योग के बनने की वजह से भयानक गर्मी पड़ रही है, लेकिन बीच-बीच में बारिश होने की भी सम्भावना है। जो फसलों और स्वास्थ्य दोनों के लिए काफी हानिकारक है।

मानसून कमजोर करने में शनि ग्रह का हाथ

पंडित कैलाश नाथ द्विवेदी कहते हैं कि इतनी भयानक गर्मी और बारिश न होने के पीछे शनि ग्रह का बहुत बड़ा हाथ है। जब शनि, राहू और मंगल एक साथ होते हैं तो सूर्य आग की तरह तपने लगता है। इससे पृथ्वी पर आग बरसने के साथ-साथ कहीं-कहीं बारिश भी होती है, लेकिन मानसून इतनी तेजी से नहीं आता जिस तेजी से आना चाहिए। इससे किसानों को भी काफी हानि होती है। शनि और राहू जब भी एक दूसरे के पास आते हैं, अपना-अपना विरोधपूर्ण परिणाम देते हैं। ग्रहों की विपरीत चाल के कारण वेस्ट यूपी में मेघ नहीं बरस रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला