मेरठ

शिवपाल बोले सपा के साथ मिलकर करेंगे बीजेपी का सफाया

Highlights मेरठ पहुंचे शिवपाल यादव का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत पूर्व मंत्री जगवीर गुर्जर से मिलकर दे गए मेरठ की सियासत को हवा

less than 1 minute read
Oct 29, 2020
Shivpal Yadav

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
मेरठ। सपा और सामान विचार धाराओं वाली पार्टी के साथ मिलकर 2022 का चुनाव लड़ेंगे और बीजेपी का प्रदेश से सफाया करेगें।

यह बात प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ( प्रसपा ) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कही है। बुधवार को वह मेरठ में थे। इस दौरान शिवपाल यादव रुड़की रोड स्थित पूर्व जिलाध्यक्ष शशि पिंटू राणा के आवास पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार के सभी निर्णयो से आम जनता दुखी है। अर्थ व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि सपा और समान विचारधारा वाले दलों के साथ मिलकर चुनाव लडे़ंगे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बीजेपी को सबसे भ्रष्ट बताया। कहा कि जिन वादों को लेकर सरकार बनी थी उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया गया।

कृषि कानूनों ने किसानों की कमर तोड़ दी है। किसानों की आय दोगुनी करने और विदेशों से काला धन लाने का वादा एक जुमला साबित हुआ है।
इसके अलावा शिवपाल यादव पूर्व मंत्री जगवीर गुर्जर के आवास पर भी पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। बता दें कि शिवपाल की जगवीर सिंह गुर्जर से मुलाकात मेरठ के सियासी इलाकों में काफी अहम मानी जा रही है। इसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

Published on:
29 Oct 2020 07:00 pm
Also Read
View All