
accident
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
बुलंदशहर। शादी समारोह से लौट रहे नोएडा के एक परिवार की कार बुलंदशहर में सामने से आ रहे ट्रक और पिकअप से भिड़ गई। इस दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की सूचना पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों से बात की और उन्हें बेहतर उपचार जिला जाने के निर्देश दिए।
दुर्घटना बुधवार शाम को चोला चौकी क्षेत्र में हुई। ककोड़-बुलंदशहर मार्ग पर हसनपुर गांव के पास बुलंदशहर की ओर से आ रही कार में सवार लोग शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही एक पिकअप को बचाने के चक्कर में कार ट्रक से भिड़ गई और इसके बाद तीनों वाहन आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
इनकी हुई मौत
इस दुर्घटना में गौतम बुध नगर के रबूपुरा निवासी 30 वर्षीय सलमान पुत्र इकबाल समेत 45 वर्षीय जाहिद पुत्र याकूब और मालागढ़ के रहने वाले विपिन की मौत हो गई। घायलों में गाजियाबाद के नंद ग्राम निवासी देवेंद्र पाठक पुत्र नारायण पाठक और बुलंदशहर की कांशी राम कॉलोनी के रहने वाले गौरव पुत्र ओमप्रकाश के अलावा गौतम बुध नगर के रबूपुरा निवासी फहीमुद्दीन पुत्र इमामुद्दीन समेत सलामुद्दीन पुत्र इमामुद्दीन और अब्दुल कलाम पुत्र अब्दुल सलाम के अलावा एक अन्य व्यक्ति शामिल है।
दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजें। पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और घायलों को समय से अस्पताल भिजवाया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बुलंदशहर में हुई इस सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए परिवारों को सांत्वना दी है। मुख्यमंत्री दुर्घटना में घायल हुए घायलों को बेहतर चिकित्सा उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।
Published on:
29 Oct 2020 06:44 pm
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
