मेरठ

रात को लाइट जलाकर साेते हैं तो घिर सकते हैं इन गंभीर बीमारियों से

चिकित्सकों ने रात को सोने के संबंध में दी यह सलाह
2 min read
• •
Updated: 2 Jul 2018, 1:23 PM IST
meerut
रात को लाइट जलाकर साेते हैं तो घिर सकते हैं इन गंभीर बीमारियों से

मेरठ। अगर आपको है रात में लाइट जलाकर सोने की आदत तो अपनी आदत को बदल डालिए, क्योंकि यह आपके लिए ही नहीं बल्कि आपके शरीर के लिए भी हानिकारक हैं। मेरठ के वरिष्ठ चिकित्सक डा. अमित पाठक के अनुसार रात को लाइट जलाकर सोने के कई नुकसान होते हैं। इसके अलावा लंबे समय तक ऐसा करने से घातक बीमारियां भी शरीर में पनप सकती हैं। उनके मुताबिक रात को लाइट जलाने के सोने से हमारे हेल्थ पर इसका बुरा असर पड़ता है। हमारे शरीर को रात में रोशनी की जरूरत नहीं होती और इसका एक्सेस हमारे शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप रात के समय कंप्यूटर में काम करते हैं या फिर कम बिजली में पढ़ते हैं तो इससे तनाव का स्तर बढ़ जाता है और आपको सिर दर्द, आंखों में जलन जैसी समस्या हो सकती है। कमरे में रोशनी आंखों पर भारीपन बनाए रखती है, जो नींद को बार-बार तोड़ती रहती है। लाइट जलाकर सोने से इसका सीधा असर हमारी नींद पर पड़ता है जिससे शरीर में जकड़न और थकान बनी रहती है। सोते समय लाइट का ऑन रहना दिमाग को तनावग्रस्त भी कर देता है, जिससे दिल और ब्लडप्रेशर संबंधी रोग होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

संभावना बढ़ जाती है ब्रेस्ट कैंसर की

महिला रोग विशेषज्ञ डा. शुभी के अनुसार रात में लाइट जलाकर सोने से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की संभावना करीब 20 प्रतिशत अधिक बढ़ जाती है। शरीर को प्राकृतिक रूप से रात में रोशनी की जरूरत नहीं होती है। इसका अधिक उपयोग शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है। महिलाएं यदि रात में सोते समय रोशनी जलाकर रखती हैं तो उनके भीतर कैंसर कोशिकाएं एक्टिव होती हैं। अंधेरे में सोने वाली महिलाओं को इस तरह का कोई रिस्क नहीं होता है। उनके अनुसार वैसे तो रोशनी शरीर में दवाई का काम करती है, लेकिन यह भी सत्य है कि अगर जरूरत से ज्यादा दवाई का सेवन करें तो उसके भी परिणाम घातक होते हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला