मेरठ

शगुन के लिफाफे में निकला कुछ ऐसा कि व्यापारी की जिंदगी में आ गया भूचाल, देखें वीडियो-

कुख्यात मुकीम काला के नाम से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला
2 min read
• •
Updated: 13 Mar 2018, 11:41 AM IST
meerut

मेरठ. जानी इलाके में एक व्यापारी के घर शगुन का ऐसा लिफाफा पहुंचा कि उसके होश उड़ गए। दरअसल, इस लिफाफे में एक युवक ने गांव के ही एक व्यापारी से रंगदारी मांगने पत्र भेजा था। जैसे ही व्यापारी ने शगुन का लिफाफा खोला तो उसमें से एक पत्र निकला, जिसमें कुख्यात मुकीम काला के नाम से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। यह देख व्यापारी के होश फाख्ता हो गए। इसके बाद डरा सहमा व्यापारी तुरंत पूरे मामले की शिकायत करने जानी थाने पहुंचा और तहरीर दी। वहीं पुलिस ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक की तलाश जारी है।

बदमाशों का ही नहीं अब उनके नाम का भी इतना खौफ है कि लोग उनके नाम से ही रंगदारी मांगने लगे हैं। ताजा मामला मेरठ के जानी इलाके का है। जहां एक युवक ने अपने ही गांव के एक व्यापारी कारी अफसर से कुख्यात बदमाश मुकीम काला के नाम से रंगदारी मांगी है। दरअसल, 11 मार्च की सुबह जब कारी ने देखा कि उसके घर के अंदर एक शगुन का लिफाफा पड़ा हुआ है। जब उसने उस लिफाफे को खोलकर देखा तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। क्योंकि उस लिफाफे में जो पत्र था वह किसी का भी होश उड़ा सकता था। इस पत्र में कुख्यात अपराधी मुकीम काला के नाम से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी वो भी 5 दिन के अंदर। लेकिन, कुछ देर में ही व्यापारी को हैंडराइटिंग देखकर कुछ शक हुआ।

इसके बाद कारी अफसर ने गांव के ही दो युवकों पर शक जताते हुए तुरंत पूरे मामले की शिकायत करते हुए जानी थाने में तहरीर दी। जहां पुलिस की जांच के बाद साफ हो गया कि ये कारस्तानी गांव के ही आमिर और जावेद की है। इसके बाद पुलिस ने आमिर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी जावेद फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी ने अपना जुर्म कबूलते हुए कहा कि वह मुकीम काला को नहीं जानता, लेकिन उसका नाम बहुत सुना है। इसलिए उसके नाम से पैसे कमाने का आइडिया आया था। अब पुलिस आमिर को जेल भेजने की तैयारी कर रही है और फरार जावेद को पकड़ने के भी प्रयास कर रही है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला