अमरोहा. उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसको सुनकर आप हैरान रह जायेंगे। आपने इंसान की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार और तेहरवीं तो देखी होगी, लेकिन तोते की मौत के बाद इंसान की तरह तोते का अंतिम संस्कार और तेहरवीं होते हुए नहीं देखा होगा। अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र में तोते की मौत के बाद पहले उसके मालिक ने हिन्दू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कराया। इसके बाद बाकायदा तेरहवीं के कार्ड छपवाकर अपने रिश्तेदारों और परिचितों को न्यौता दिया और रविवार को तेरहवीं की सभी रस्मे हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुई।