6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस वजह से शमी और हसीन जहां में हो सकता है समझौता, बीसीसीआई से की गुजारिश- देखें वीडियो

एक बार फ‍िर मोहम्‍मद शमी मीडिया के सामने आए और अपनी बेटी को बहुत याद किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 12 Mar 2018, 10:04 AM IST

shami

नोएडा। जहां भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी की पत्‍नी हसीन जहां ने सुलह के संकेत दिए हैं, वहीं शमी को अब भी उम्‍मीद है कि यह मामला जल्द ही सुलझ जाएगा। रविवार को एक बार फ‍िर मोहम्‍मद शमी मीडिया के सामने आए और अपनी बेटी को बहुत याद किया। उन्‍होंने कहा कि बेटी की खातिर दोनों फिर से एक होंगे। उनकी कोशिश है कि बच्‍ची की खातिर उनका परिवार फ‍िर से एक होगा। इस बारे में चार दिन पहले उनके परिवार के चार सदस्‍य कोलकाता गए हुए हैं, जहां उनकी बातचीत चल रही है।

IPL से बाहर हो सकता है यह तेज गेंदबाज

यह है उनकी इच्‍छा

मोहम्‍मद शमी शनिवार देर रात अमरोहा के सहसपुर अलीनगर स्थित अपने आवास पर लौटे। रविवार को वह अपने भाई हसीब अहमद और मित्रों के साथ रिश्तेदारी में चले गए। इस दौरान मीडिया से हुई वार्ता में अपनी बेटी आएरा को बहुत याद किया। उन्‍होंने कहा कि बेटी के लिए उनकी फैमिली वापस आ जाए। फिर से वहीं पुराना माहौल बन जाए। उनकी बच्‍ची के लिए अगर दोनों परिवारों में सुलह हो सकती है, तो इससे बेहतर क्‍या होगा। वह उनसे दरख्‍वास्‍त करेंगे कि पुरानी बातों को भूलकर फिर से एक हो जाएं।

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शमी के मामले में आया नया मोड़

बीसीसीआई से की गुजारिश

उन्‍होंने कहा कि इन आरोपों की वजह से उनकी नींद भी उड़ चुकी है। खाना-पीना भी प्रभावित हुआ है। उनकी प्रैक्टिस भी नहीं हो पा रही है। बीसीसीआई द्वारा केंद्रीय अनुबंध रोके जोने पर उन्‍होंने कहा कि उनकी तरफ से फिलहाल बोर्ड से कोई बात नहीं चल रही है। हां वह रिक्‍वेस्‍ट करते हैं बोर्उ पहले इसकी जांच करे अौर फिर कुछ तय करे। गंभीर आरोपों पर उनका कहना है कि इसकी जांच की जानी चाहिए। ये सारे आरोप झूठे हैं।

पत्‍नी के आरोपों पर भारतीय क्रिकेटर मोहम्‍मद शमी ने दिया चौंकाने वाला जवाब

फिर से कोलकाता पहुंचे परिजन

वहीं बताया जा रहा है कि शमी के परिजन एक बार सुलह की उम्‍मीद में रविवार को कोलकाता पहुंच गए। शनिवार रात हसीन जहां के पिता अहमद हसन का फोन आने के बाद वे फिर से कोलकाता गए हैं। आरोप लगने के छह दिन के बाद ऐसा दूसरी बार हुअा है, जब तेज गेंदबाज के परिजन सुलह के लिए अमरोहा से गए हों। आपको बता दें कि शनिवार को कोलकाता पहुंचे शमी के परिजनाें से हसीन जहां ने बातचीत करने से मना कर दिया था, जिसके बाद वे शनिवार रात को वापस लौट आए थे। शनिवार रात को फिर शमी के ससुर का फोन आने पर परिजन काेलकाता चले गए। उधर, रविवार को कोलकाता में हसीन जहां ने भी यह संकेत दिया कि बेटी व परिवार के लिए वह सुलह करने पर वह जल्द ही विचार करेंगी।