6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL से बाहर हो सकता है यह तेज गेंदबाज

शमी के परिजन और उनकी पत्‍नी हसीन ज‍हां के बीच सुलह की बातचीत चल रही है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 10 Mar 2018, 11:16 AM IST

IPL

नोएडा। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनकी पत्‍नी द्वारा लगाए गंभीर आरोपों के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पहले ही उन्‍हें कांट्रेक्‍ट लिस्‍ट से बाहर कर चुकी है। अब बताया जा रहा है कि उनके आईपीएल खेलने पर भी संकट मंडराने लगा है। अगर जल्‍द ही उनका मामला नहीं सुलझा तो उन्‍हें दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स से भी बाहर किया जा सकता है। हालांकि, शमी के परिजन और उनकी पत्‍नी हसीन ज‍हां के बीच सुलह की बातचीत चल रही है। इसके लिए शुक्रवार को शमी के चाचा, फूफा, मामा और दोस्त कोलकाता पहुंच चुके हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शमी हो सकते हैं गिरफ्तार, परिजन सुलह के लिए कोलकाता पहुंचे

पत्‍नी ने लगाए गंभीर आरोप

आपको बता दें क‍ि मोहम्‍मद शमी की जिंदगी में इस मार्च की शुरुआत में तूफान आ गया जब उनकी पत्‍नी हसीन जहां ने उन पर शारीरिक प्रताड़ना देने और कई अन्‍य महिलाओं से संबंध के आरोप लगाए। इतना ही नहीं उनकी पत्‍नी ने उन पर मैच फिक्सिंग के भी आरोप लगाए थे। शमी की पत्नी हसीन जहां ने उन पर रेप और जान से मारने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है। इसके बाद कोलकाता के लाल बाजार पुलिस हेडक्वार्टर में मोहम्‍मद शमी और उनके परिवार के चा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसमें उनकी गिरफ्तारी तय मानी जा रही है।

पत्‍नी के आरोपों पर भारतीय क्रिकेटर मोहम्‍मद शमी ने दिया चौंकाने वाला जवाब

28 फरवरी को पोस्‍ट की थी सेल्‍फी

28 फरवरी को शमी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक सेल्‍फी पोस्‍ट की थी, जिसमें वह पत्नी हसीन जहां और क्रिकेटर रिद्धिमान साहा के साथ दिख रहे हैं। इसमें उन्‍होंने लिखा था, क्वालिटी टाइम विथ बोथ फैमिलीज, थैंक्स फार रिद्धिमान। उसके बाद न जाने ऐसा क्‍या हुआ कि अचानक उनकी पत्‍नी ने आरोप लगाकर तूफान ला दिया।

क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने अपने गांव पहुंचकर पत्नी से विवाद पर कही ये बात

बीसीसीआई ने रोका केंद्रीय अनुबंध

इन आराेपों के बाद बीसीसीआई उनका केंद्रीय अनुबंध रोक चुका है। अब इंडियन प्रीमियर लीग से भी उन्‍हें बाहर का रास्‍ता दिखाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि डेयरडेविल्स अब बीसीसीआई से कानूनी सलाह का इंतजार कर रही है कि इस तेज गेंदबाज को शिविर में भाग लेने की अनुमति दी जाए या नहीं। शिविर इस महीने के आखिर में शुरू होगा। आपको बता दें कि आईपीएल ऑक्‍शन में अमरोहा निवासी तेज गेंदबाज माेहम्‍मद शमी को दिल्‍ली डेयर डेविल्‍स ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा था।