2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेटर शमी की पत्नी ने पुलिस से की लिखित शिकायत

क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के रिश्तों में आई दरार के बाद हसीन ने शमी को कानूनी सबक सिखाने की धमकी दी है।
2 min read
Google source verification
Kolkata West Bengal

कोलकाता

क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के रिश्तों में आई दरार के बाद हसीन ने शमी को कानूनी सबक सिखाने की धमकी दी है। इस संबंध में गुरुवार शाम को वह अपने वकील के साथ कोलकाता पुलिस मुख्यालय (लालबाजार) पहुंची और संयुक्त आयुक्त (अपराध) प्रवीण कुमार त्रिपाठी से मुलाकात कर लिखित शिकायत की। शिकायत में उन्होंने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
सूत्रों की मानें तो उन्होंने शमी पर गैर महिलाओं से अवैध संबंध, सट्टा कारोबारियों से सम्पर्क और घरेलू ङ्क्षहसा जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। आरोप सही साबित होने पर मोहम्मद शमी के खिलाफ पुलिसिया कारवाई हो सकती है। पुलिस ने इस मामले की निष्पक्ष जांच करने का भरोसा दिया है। हालांकि शमी के खिलाफ पुलिस ने अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया है।

यह भी पढ़ेः क्रिकेटर शमी पर पत्नी ने लगाए बेवफाई के आरोप

मंलवार को फेसबुक पर पोस्ट कर जहां से शमी पर उक्त अारोपी लगा थे। हालांिक शमी ने अारोपपों को बेबुनियाद बताया है। शमी ने ट्वीट कर बताया है कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। शमी ने ट्विटर पर लिखा है कि ये जितनी भी न्यूज हमारी पर्सनल लाइफ के बारे में चल रही हैं, ये सब सरासर झूठ है। ये कोई बहुत बड़ी साजिश है और ये मुझे बदनाम करने और मेरे गेम खराब करने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ेः होटलों में क्रिकेटरों को सप्लाई की जाती हैं लड़कियां

फेसबुक अकाउंट से हाटाए गए हसीन के पोस्ट

हसीन ने एक निजी मीडिया को दिए साक्षात्कार में बताया है कि उनके पास शमी के कारगुजारियों की लंबी लिस्ट है। जिसका डिटेल्स उनकेएफबी अकाउंट पर था, लेकिन शमी ने अपने प्रभाव से उनके एफबी अकाउंट को ब्लॉक करवा दिया है। लालबाजार में इसकी शिकायत करने के बाद उनका एफबी अकाउंट खुल गया है, पर शमी ने चैट को डिलीट करवा दिया है। हसीन ने शमी को चुनौती दी है कि उन्होंने जो आरोप लगाया है वह शत प्रतिशत सही है। अगर दम है तो शमी आरोपों को गलत साबित करे।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल

ट्रेंडिंग