6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्‍नी के आरोपों पर भारतीय क्रिकेटर मोहम्‍मद शमी ने दिया चौंकाने वाला जवाब

एक बार फिर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मो. शमी मीडिया के सामने आए और उन्‍होंने कहा कि इन आरोपों के लगने से पहले वह मरना पसंद करेंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 9 Mar 2018, 9:28 AM IST

Shami

मुरादाबाद। भारतीय क्रिकेटर और तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। उनकी पत्‍नी जहां एक के बाद एक उन पर गंभीर आरोप लगा रही हैं, वहीं शमी भी इस पर अपनी लगातार अपनी सफाई दे रहे हैं। शमी की पत्‍नी हसीन जहां ने अब यह आरोप लगाया क‍ि वह विराट कोहली की तरह एक बॉलीवुड अभि‍नेत्री से शादी करना चाहते हैं। इतना ही उन्‍होंने शमी पर मैच फिक्सिंग का भी आरोप लगाया। वहीं, इसके बाद गुरुवार को एक बार फिर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मो. शमी मीडिया के सामने आए और उन्‍होंने कहा कि इन आरोपों के लगने से पहले वह मरना पसंद करेंगे।

क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने अपने गांव पहुंचकर पत्नी से विवाद पर कही ये बात

शमी ने दी सफाई

अपनी पत्नी के गंभीर आरोपों के बाद मोहम्‍मद शमी गुरुवार रात को अचानक एक बार फिर मीडिया के सामने आए और सफाई दी। उन्‍होंने कहा, इन आरोपों के लगने से मैं मरना चाहता हूं। सारे आरोप गलत हैं। मेरे घर वाले लगातार हसीन के घर वालों से बात कर रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है क‍ि हमारे घर का मैटर है। जो एचटीसी का मोबाइल मिला है, वो मेरा नहीं है। मेरा मोबाइल मेरे पास है। इसे चेक करा सकते हैं।

इस इंडियन क्रिकेटर ने सब इंस्पेक्टर के साथ लिए सात फेरे, देखें वीडियो

ये आरोप लगाए थे पत्‍नी ने

आपको बता दें कि मो. शमी की पत्‍नी हसीन जहां मॉडल रह चुकी हैं। वह कोलकाता नाइटराईडर्स की चीयरलीडर भी रह चुकी हैं। उन्‍होंने पहले तो श्‍ामी पर आरोप लगाए थे कि उनके किसी अन्‍य महिला के साथ संबंध हैं। हसीन जहां ने फेसबुक पर पोस्ट वायरल करके अपने पति शमी पर दूसरी लड़कियों के साथ संबंध रखने व खुद के साथ घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाते हुए विवाद खड़ा कर दिया था। इसके बाद शमी ने बताया था कि यह एक सोची समझी साजिश है। उनकी शादी को 4 साल हो गए। इस बीच क्यों याद नहीं आया।

यह पुलिसवाली बनी इस भारतीय क्रिकेटर की पत्नी, जानिए कौन है ये?

थाने में दर्ज कराई शिकायत

इसके बाद हसीन जहां ने कोलकाता के लाल बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई। गुरुवार को हसीन ने शमी पर पाकिस्तानी लड़की के साथ मिलकर मैच फिक्सिंग करने के आरोप भी लगाए हैं। हसीन ने शमी पर मैच फिक्सिंग और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। यह शिकायत दर्ज होने के बाद शमी गुरुवार रात को फिर मीडिया के सामने आए।