नोएडा। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का अपनी पत्नी हसीन जहां से विवाद बढ़ता जा रहा है। जहां उनकी पत्नी ने कोलकाता में पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है, वहीं शमी के परिजन सुलह के लिए अमरोहा से कोलकाता पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले में दोनों ही परिवारों में भूचाल आया है। इसके बाद शमी के ससुर अहमद हसन के फोन पर उनके चाचा तहजीब हुसैन, फूफा खुर्शीद अहमद, मामा नब्बू और दोस्त रिजवान पाशा कोलकाता पहुंच गए हैं। उधर, हसीन जहां की शिकायत के आधार पर कोलकाता पुलिस ने तेज गेंदबाज के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिसमें उनकी गिरफ्तारी तय मानी जा रही है।