21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: शमी बोले कल सुबह एक नयी सुबह होगी, सब कुछ सही होने की कही बात

शमी के मुताबिक दोनों ही परिवारों में बातचीत चल रही है और संभवता कल होने वाली मीटिंग में अच्छा परिणाम आ जायेगा।

2 min read
Google source verification
moradabad

मुरादाबाद: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज की निजी जिन्दगी में चल रही उथल पुथल के जल्द संभलने के आसार नजर आ रहे हैं। इसके संकेत आज शाम खुद क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने दिए,जब वे अपने पैतृक गांव अमरोहा के सहसपुर पहुंचे और स्थानीय मीडिया से इस मुद्दे पर बार कही। शमी के मुताबिक दोनों ही परिवारों में बातचीत चल रही है और संभवता कल होने वाली मीटिंग में अच्छा परिणाम आ जायेगा।

यह भी पढ़ें यूपी के इस अस्पताल में हुआ ऐसा कांड कि बैड पर लेटे हुए मरीज उठकर लगे भागने, देखें वीडियो

यह भी पढ़ें बड़ी खबर: लूटपाट करने वाले स्टूडेंट गिरोह के 2 बदमाश गिरफ्तार, 1 बीटेक और 1 BCA का छात्र

शमी ने कहा कि वे चाहते हैं कि फिर से परिवार जैसे एक था वैसे ही एक रहे। उन्होंने अपनी पत्नी हसीन जहां के बच्ची के खातिर फिर से साथ होने की बात पर कहा कि वो भी यही चाहते हैं। जैसे जो भी माध्यम बने वो अपनी बेटी और पत्नी को साथ रखना चाहते हैं। वहीँ उन्होंने ये भी कहा कि वे पहले पति से बेटी को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने इसी बात पर कहा कि फैमिली का जैसा सेटअप था वैसा ही रहे। उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। उनका परिवार भी यही चाहता था।

इसके अलावा उन्होंने हसीन जहां द्वारा लगाये गए आरोपों पर कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं कि इसकी जांच हो जानी चाहिए। फ़िलहाल उन्हें उम्मीद है कि कल होने वाली मुलाक़ात से कुछ हल निकल आएगा। उन्होंने हसीन जहां से अकेले में बात करने की भी हामी भरी है। साथ ही ये भी कहा कि पिछले तीन चार दिन जिन्दगी के बेहद खराब दिन रहे। अब शायद सब कुछ सही हो जाए। फ़िलहाल उन्होंने सबकुछ कोर्ट के बाहर ही सुलझने के संकेत दिए हैं।

यह भी पढ़ें जयाप्रदा द्वारा खिलजी बताए जाने पर आजम खान ने कही ऐसी बात कि मच गई खलबली, देखें वीडियो

यह भी पढ़ें हुक्का बार में रेड मारने पहुंची पुलिस तो इन्हें देखकर चौंकी-देखें वीडियो

यहां बता दें कि शमी पत्नी हसीन जहां ने चार दिन पहले शमी पर कई संगीन आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी। जिसके बाद से अब तक शमी की जिन्दगी में उथल पुथल जारी है। इसमें पत्नी हसीन जहां ने न सिर्फ दूसरी लड़कियों से शमी के सम्बन्धों को उजागर किया बल्कि उन पर मैच फिक्सिंग जैसा आरोप भी लगाया है। इसका असर बीसीसीआई के रवैये से भी देखने को मिला जब उसने सालाना अनुबंध से शमी को बाहर कर दिया। इसके साथ ही उनके आईपीएल टूर्नामेंट से भी बाहर होने के संकेत जताए जा रहे हैं।