6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूलों में भी होगी निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं

इन मॉडल स्कूलों में सीबीएसई की परीक्षा प्रणाली लागू करने, इन्टरनेट कनेक्टिविटी की सुविधाएं देने, तथा कम्प्यूटर लेब स्थापित की जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Anushree Joshi

•

Updated: 10 Feb 2017, 11:35 AM IST

school

school

राज्य में संचालित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूलों को सरकार प्रतिष्ठित निजी स्कूलों की तरह से सभी सुविधाओं से युक्त संस्थान बनाने की तैयारी में जुटी है। इसके तहत इन मॉडल स्कूलों में सीबीएसई की परीक्षा प्रणाली लागू करने, इन्टरनेट कनेक्टिविटी की सुविधाएं देने, तथा कम्प्यूटर लेब स्थापित की जाएगी।

यही नहीं इन स्कूलों में निजी प्रतिष्ठित स्कूलों की तर्ज पर आरओ मशीन, फोटो कॉपी मशीन, हर कक्षा कक्ष में कै मरे ,इनसिनरेटर मशीन व सेनीटरी डिसपेंसर मशीन जैसी सुविधाए भी विद्यार्थियों को मिलेगी। इसके अलावा इन मॉडल स्कूलों का अपना बेण्ड होगा तथा विकसित खेल मैदान होंगे।

इन मॉडल स्कूलों में बीपीएल परिवारों के बच्चों, विधवा, परित्यक्ताओं तथा शहीद सैनिकों आदि के बच्चों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जाता है तथा उन्हे उच्च प्रतिष्ठित स्कूलों की तर्ज पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे है।

समीक्षा बेैठक 13 व 14 फरवरी को

विवेकानंद मॉडल स्कूलों में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इन सभी 132 स्कूलों के संस्था प्रधानों की बेैठक 13 व 14 फरवरी को शिक्षा संकु ल जयपुर में आयोजित की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के

अतिरिक्त परियोजना निदेशक जस्साराम चौधरी ने बताया कि राज्य में नवीन 61 स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों के संस्था प्रधानों की बैठक 13 फरवरी को तथा प्रथम चरण के 71 मॉडल स्कूलों की बैठक 14 फरवरी को होगी।