मुरादाबाद: केंद्र सरकार द्वारा नेशंला मेडिकल कमिशन बिल को लेकर निजी डॉक्टर अब आंदोलित हो चले हैं। जिसको लेकर आज शहर में आई एम् ए के बैनर तले डॉक्टरों ने साइकिल और बाइक रैली निकालकर अपना विरोध जताया। सुबह बड़ी संख्या में शहर के प्राइवेट डॉक्टर आई एम् ए भवन में इकट्ठा हुए और सांसद में विचाराधीन बिल का विरोध किया। आई एम् ए के इस प्रदर्शन में मेडिकल स्टूडेंट एसोसिएशन ने भी हिस्सा लिया। रैली आई एम ए भवन से लेकर कम्पनी बाग़ स्थित गांधी स्मारक तक निकाली गयी।