
रामपुर. धमोरा रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा होते होते बचा गया। इस दौरान हावड़ा से देहरादून जा रही उपासना एक्सप्रेस पहुंच गई। धमोरा के पास में पटरी को सपोर्ट देने वाला कुंदा टूट गया। जिसकी वजह से पटरी चौड़ी होे गई। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए और ट्रे्न को रोक लिया। ड्राइवर की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया। आरोप है कि सूचना मिलने के बाद भी रेलवे के अधिकारी करीब 2 घंटे बाद मौके पर पहुंचे। उसके बाद में रेलवे लाइन को दुरस्त किया गया। रेलवे कर्मचारियों की घंटों मशक्कत के बाद में लाइन को चालू किया गया।
रेल हादसों को लेकर मंत्रालय से संसद तक तमाम दावे किए जाते हैं, लेकिन रेल विभाग के अधिकारी रेल सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं दिखाई देे रहे है। रामपुर के धमोरा रेलवे स्टेशन के पास में ट्रैक फैल गया। दरअसल में पटरी को सपोेर्ट देने वाला कुंदा टूट गया था। बताया गया है कि रेलवे लाइन को फैलने से अधिकारी बेखबर थे। बताया गया है कि उसी दौरान हावड़ा से देहरादून जा रही उपासना एक्सप्रेस पहुंच गई। ड्राइवर की पटरी पर नजर पड़ गई और उसने इमरजेंसी ब्रेक लगा कर ट्रैन रोक ली। ड्राइवर की सूझबूझ की वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया।
उधर घटना की सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी गई। मौके पर मौजूद यात्रियों की माने तो सूचना देने के बाद भी रेलवे के कर्मचारी करीब 2 घंटे के बाद मौके पर पहुंचे। उसके बाद में रेलवे लाइन को ठीक करने का कार्य शुरू किया गया। ड्राइवर की सूझ बूझ से एक बड़ा रेल हादसा होते होते बच गया। लोगों की माने तो अगर बड़ा हादसा हो सकता था।
Published on:
11 Mar 2018 12:54 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
