18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाई की शादी में गया था युवक, फिर हुआ कुछ ऐसा की

अपने फुफेरे भाई की शादी में आया था और रात में वापस आते समय किसी वाहन की चपेट में आकर नाले में जा गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

2 min read
Google source verification
moradabad

मुरादाबाद: बिलारी थाना क्षेत्र में आज उस समय हडकंप मच गया,जब यहां आगरा हाइवे पर नाले से एक 23 वर्षीय युवक का शब् बरामद हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची युवक की शिनाख्त अलीगढ निवासी अमित के रूप में हुई। जो अपने फुफेरे भाई की शादी में आया था और रात में वापस आते समय किसी वाहन की चपेट में आकर नाले में जा गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। फ़िलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है ।

यह भी पढ़ें यूपी के इन 41 जिलों में दवा के साथ-साथ योगा से मुफ्त में होगा इलाज

यह भी पढ़ें रीता बहुगुणा जोशी पहुंची मेरठ तो इस तरह हुआ स्वागत, देखें वीडियो

जानकारी के मुताबिक अमित कुमार पुत्र ओमवीर सिंह गांव बाबूपुर अलीगढ़ का निवासी है। जो धर्मपुर निवासी अपने फूफा सुखबीर सिंह पुत्र अतर सिंह के यहां रह कर पढ़ाई कर रहा था। इसी साल बिलारी क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में इंटर की परीक्षा दी है। शनिवार को अपने फुफेरे भाई अनिल पुत्र सुखबीर की बारात धर्मपुर से क्षेत्र के गांव रमपुरा को गई थी। वो शाम बीच बारात में से ही बिन बताए बाइक से लौट रहा था। जो बिलारी के अयोध्या शुगर मिल के पास नाले में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे वह नाले में जा गिरा और नाले में डूबकर उसकी मौत हो गई। पूरी रात नाले में उसका शव पड़ा रहा।

यह भी पढ़ें रीता बहुगुणा ने सपा-बसपा गठबंधन पर कही इतनी बड़ी बात...

यह भी पढ़ें डॉक्टरों ने निकाला विरोध मार्च ,वजह जानकार हैरान रह जायेंगे आप

रविवार के सवेरे चलते राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की और मोबाइल के आधार पर सूचना दी। जिस पर मौके पर फूफा का पूरा परिवार आ पहुंचा। घटना की सूचना पर पहुंची मां गश खाकर बेहोश हो गई होश आने पर फूट-फूट कर रोने लगी। खुशी का माहौल मातम में बदल गया बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

परिजनों के मुताबिक अमित अकेले ही वापस आ रहा था,उसने किसी को बताया भी नहीं था। वरना इतनी रात में किसी को नहीं भेजा जाता अगर ऐसा हो जाता तो शायद ये हादसा नहीं होता।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग