21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चे को लेकर परेशान था, पर इस तरह के कदम की उम्मीद नहीं थी

आयुद्ध डिपो में इंसास रायफल से गोली मारकर खुदकुशी करने वाले लांस नायक का गुरुवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification

शहडोल

image

aniket soni

Feb 09, 2017

आयुद्ध डिपो में इंसास रायफल से गोली मारकर खुदकुशी करने वाले लांस नायक का गुरुवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हो गया।

मृतक के परिजन रात में रांची से भरतपुर पहुंच गए। शव के मृतक के बड़े भाई को सौंप दिया। शव को एम्बुलेंस से रांची भिजवाया भेजा है।

मृतक के बड़े भाई प्रदीप मिंज ने बताया कि घटना को लेकर वे भी चौंक गए। उन्होंने बताया कि उसके बच्चा नहीं था, इसको लेकर वह जरुर परेशान था। लेकिन खुद को खत्म करने जैसा कदम उठा लेगा, इस तरह की कोई जानकारी नहीं थी।

मै जा रहा हूं, तुम भी चले जाना

पुलिस अधिकारियों ने उसके हथियार की जांच की, जिसमें उसके बैरल के अंदर खून मिला और एक कारतूस पर खून लगा था। जांच में सामने आया कि लांस नायक संदीप मिंज ने घटना से करीब आधा घंटे पहले पत्नी से मोबाइल पर बात की। उसने पत्नी से कहा कि तू तेरे घर चले जाना, मैं जा रहा हूं...ये कहकर फोन काट दिया।

घटना से पहले उसने साथियों के साथ भोजन भी किया था। फिलहाल जांच में घटना की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। वह यहां कंजौली लाइन स्थित आयुद्ध डिपो स्थित क्वार्टर में पत्नी के साथ रहता था। उसके कोई बच्चा नहीं था।

ये भी पढ़ें

image