6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साथ रहने की जिद पर अड़ी पत्नी को भरी पंचायत में दिया तीन तलाक

रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 11 Mar 2018, 12:25 PM IST

noida

नोएडा. रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र में तीन तलाक का एक नया मामला सामने आया है। पति ने यहां अपनी पत्नी को सिर्फ इस वजह से तीन तलाक दे दिया, क्योंकि पत्नी उसके साथ रहने की जिद कर रही थी। वहीं उत्तराखंड में सैलून चलाने वाला पति उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता था। इस बात को लेकर अक्सर दोनों में विवाद होता था।

यह भी पढ़ें- नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर 15 साल की लड़की के साथ हुआ कुछ ऐसा कि पूरी रात पार्क में बेहोश पड़ी रही

दरअसल, मामला स्वार से सटे गांव मोहब्बतनगर का है। जहां के रहने वाले महमूद अली ने एक वर्ष पूर्व अपनी बेटी का निकाह थाना पटवाई के गांव नवाबगंज निवासी शकील अहमद के साथ किया था। उन्होंने बताया कि शकील उत्तराखंड में रहकर हेयर कटिंग का काम करता है, लेकिन उनकी बेटी यहीं रहती है। पीड़िता ने कई बार पति के साथ रहने की जिद की, लेकिन उसने पीड़िता को अपने पास रखने से साफ साफ मना कर दिया।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर: जयाप्रदा के खिलजी बताने पर आगबबूला हुए आजम खान , जानिये क्या कहा-

उन्होंने बताया कि इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ है, लेकिन शकील इसके लिए तैयार नहीं है। इसके बाद पीड़िता ने इसकी सूचना अपने मायके वालों को दी। पीड़िता के परिजनों के पहुंचने पर दोनों पक्षों के बीच पंचायत की गई और दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद पति ने पत्नी को भरी पंचायत में तीन तलाक दे दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में लिखित समझौता हो गया। बताया जा रहा है कि परिजन पीड़िता और उसके दहेज को अपने साथ ले गए हैं।

यह भी पढ़ें- Video: कश्मीर मुद्दे पर विवादित बयान देने वाले फारूक अब्दुल्ला ने अब संसद को लेकर दिया बड़ा बयान

यह भी पढ़ें- फिल्मी स्टाइल में चावल व्यापारी के मैनेजर से लाखों लूटकर फरार हुए बदमाश, देखें वीडियो-