इस तरह दिनदहाड़े हथियारों के बल पर इस वारदात को अंजाम देकर लुटेरे इन्हें गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। लुटेरों के काफी दूर निकल जाने के बाद गौरव और उसके साथी ने पुलिस को इस पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी करते हुए सभी बाइक की चेकिंग कराई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। देवबंद कोतवाल पंकज त्यागी का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है, जल्द लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।