नोएडा. सेक्टर 12 स्थित एक पार्क में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोरी ने कोतवाली सेक्टर 24 में शिकायत दी है। पीड़िता का आरोप है कि एक युवक ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और पार्क में बेहोश छोड़कर भाग गया। पुलिस ने किशोरी की शिकायत के आधार पर रेप और पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामले कि जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और आरोपी कि तलाश में जुट गई है।