21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोनी में मिला दिल्ली की किशोरी का शव, परिजन बोले- रेप के बाद किया गया ये काम

दिल्ली के करावल नगर की रहने वाली 13 वर्षीय अवंतिका का लोनी इलाके के मंडोला गांव के पास से शव बरामद

2 min read
Google source verification
Ghaziabad

गाजियाबाद. लोनी इलाके के मंडोला गांव के पास शुक्रवार को अचानक उस वक्त सनसनी फैल गई। जब लोगों ने लोनी ट्रोनिका सिटी के गेट नंबर दो के पास एक लड़की का शव देखा। इलाके में यह खबर आग की तरह फैल गई। और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौजूद लोगों ने आनन फानन में स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मृतका की पहचान दिल्ली के करावल नगर की रहने वाली 13 वर्षीय अवंतिका के रूप में की, जो 3 दिन से लापता थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

यह भी पढ़ें- श्रीश्री रविशंकर के बयान पर मुस्लिम संगठनों में उबाल, शिकायत दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे एआईएमआईएम पदाधिकारी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लोनी थाना ट्रोनिका सिटी इलाके के गांव मंडोला क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह 13 वर्षीय लड़की का शव मिला, जिसकी पहचान अवंतिका पुत्री सुरेश निवासी करावल नगर के रूप में हुई है। लड़की के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि 3 दिन पहले करावल नगर थाने में लड़की की गुमशुदगी दर्ज है। लड़की के परिजनों का कहना है कि अवंतिका करावल नगर स्थित अपने मकान के पास से ही लापता हुई थी। पुलिस और परिजन लड़की को ढूंढने में लगे हुए थे, लेकिन शुक्रवार की सुबह अचानक ही लोनी थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस द्वारा सूचना मिली कि ट्रोनिका सिटी के गेट नंबर 2 के पास एक लड़की का शव बरामद हुआ है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक लड़की के शव की पहचान कर ली है। मृतका के परिजनों का कहना है कि अज्ञात बदमाशों द्वारा उनकी लड़की के साथ पहले रेप किया गया है। उसके बाद उसकी हत्या कर उसे यहां फेंका गया है।

यह भी पढ़ें- Viral Video: 6 साल के बच्चे को पिलाई शराब, जानिये फिर क्या हुआ

उधर इस पूरे मामले में एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य का कहना है मृतका के गले पर चोट के निशान थे और नीचले हिस्से के कपड़े भी अस्त व्यस्त थे। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि लड़की की रेप के बाद हत्या हुई है या नहीं यह पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।

यह भी पढ़ें- पॉश कॉलोनी में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, दो युवकों संग गंदा काम करते पकड़ी युवती, देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग