6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों करे उन्नत तकनीक सें खेती-बाड़ी

बनेठा. विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार का उद्देश्य किसानों व निर्धनों को समृद्ध बनाना है। इनके विकास से ही देश का विकास सम्भव है। विधायक ने यह बात बनेठा में आयोजित किसान सेवा केन्द्र सह विलेज सेन्टर एवं भू-अभिलेख सूचना केन्द्र के लोकार्पण समारोह में कही।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 4 Feb 2017, 7:07 AM IST

tonk

बनेठा कस्बे में किसान सेवा केन्द्र का लोकार्पण करते विधायक व अन्य।

बनेठा. विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार काउद्देश्य किसानों व निर्धनों को समृद्ध बनाना है। इनके विकास से ही देश का विकास सम्भव है।

विधायक ने यह बात बनेठा में आयोजित किसान सेवा केन्द्र सह विलेज सेन्टर एवं भू-अभिलेख सूचना केन्द्र के लोकार्पण समारोह में कही। उन्होंने लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने को कहा।

अध्यक्षता कर रही प्रधान ममता जाट ने केन्द्र के माध्यम से किसानों को खेती-बाड़ी की उन्नत तकनीक का लाभ उठाने को कहा। विशिष्ट अतिथि हंसराज धाभाई, सरपंच नरेन्द्रकुमार सैनी, सचिव राजेन्द्र शर्मा, पंचायत समिति सदस्य प्रवीण सैन ने भी सम्बोधित किया।

इस मौके पर ग्रामीणों ने शराब का ठेका गांव से दूर स्थान्तरित करने, खाद्य योजना का लाभ दिलाने की मांग की।

प्रयोगशाला भवन का शिलान्यास

देवली . राजकीय महाविद्यालय देवली में विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला भवन का शिलान्यास किया। प्राचार्य ललिता मलिन्दा ने बताया कि रमसा के तहत बनने वाले भवन का विधायक गुर्जर, पालिकाध्यक्ष रेखा जैन आदि ने विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया।

इस मौके पर विकास समिति सदस्य यज्ञेश दाधीच, पीसी जैन, आरपी धाकड़, छात्रसंघ अध्यक्ष जुगराज मीणा, उपाध्यक्ष दीपक बैरागी आदि उपस्थित थे।