मेरठ

जमीनी विवाद में कलयुगी बेटे ने पिता को सुलाया मौत की नींद, ऐसे दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

सूचना मिलने के बाद पुलिस आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंच गई और कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे अभिशांत को गिरफ्तार कर लिया।
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2021, 4:42 PM IST
murder_.jpg

मेरठ. जनपद में आए दिन हत्या की खबर सुनने को मिल ही जाती है। हत्याओं के बढ़ते सिलसिले से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। इसी बीच जनपद मेरठ के क्षेत्र से बाप बेटे के रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां रविार की देर रात कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से गला रेतकर पिता की हत्या कर दी। बुजुर्ग का शव घर में ही खून से लथपथ नग्न अवस्था मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने आरोपी बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया है।

कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या

बता दें कि जनपद के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के गांव भराला में हत्या का मामला सामने आया है, जहां कलयुगी बेटे ने संपत्ति के विवाद में अपने पिता विजयपाल की हत्या कर दी। आरोपी ने घटना को अंजाम अपने ही घर में फरसे से गला रेत कर दिया। जिसके बाद जब लोगों को इस बात की जानकारी हुई तो गांव में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। बुजुर्ग की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। डर से सहमें लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूचना मिलने के बाद पुलिस आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंच गई और कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे अभिशांत को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस पूछताछ में बेटे ने पिता की हत्या करना कबूल किया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फरसे को भी पूर्व प्रधान उपेंद्र के खेत से बरामद कर लिया। इसके साथ ही आरोपी ने बताया कि वह रात को ऊपर ही सो रहा था। उसके पिता अंदर चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सो रहे। उसने सोते हुए पिता पर फरसे से वारकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

मौके पर पहुंचे एसपी देहात और सीओ

वहीं घटनास्थल पर पहुंचे एसपी देहात और सीओ ने घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग विजयपाल जमीन बेचकर चला गया था, लेकिन कुछ दिनों से वह फिर वापस घर आने लगा। जिसके चलते बेटे ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

BY: KP Tripathi

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला