4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंगूठे का क्लोन बनाकर 250 लोगों के खाते से उड़ा दिए करोड़ों

एसपी दीपक भूकर ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के देवलोक कॉलोनी निवासी दीपक बाबू का आईसीआईसीआई व एक्सिस बैंक में खाता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हापुड़

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 13 Sep 2021, 4:23 PM IST

hapur.jpg

हापुड़. क्लोन की मदद से अंगूठे का निशान तैयार कर लोगों के खातों से शातिरों ने ढाई करोड़ की रकम उड़ा दी। साइबर सेल और कोतवाली पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। शातिर ग्राहक सेवाकेंद्र के माध्यम से ठगी को अंजाम देते थे। दोनों आरोपियों के पास से 40 हजार की नकदी, लैपटाप, चार मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड, दो पैन कार्ड,दो एटीएम कार्ड व एक ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें : जिस पशु तस्कर की थी कई जिलों को तलाश, तड़के पुलिस की गोली का हुआ शिकार

2.50 करोड की कर चुके हैं ठगी

पूछताछ में पता चला कि गिरोह के सदस्य करीब 250 लोगों से 2.50 करोड की ठगी कर चुके हैं। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के देवलोक कॉलोनी निवासी दीपक बाबू का आईसीआईसीआई व एक्सिस बैंक में खाता है। एक अगस्त व दो अगस्त को साइबर ठगों ने पीड़ित के बैंक खातों से करीब 75 हजार रुपये निकाल लिए थे। इस मामले का पर्दाफाश करने के लिए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह व साइबर सेल प्रभारी विनित मलिक के नेतृत्व में टीम का गठन किया था।

फर्जी अकाउंट खुलवाने के लिए दोनों आए थे हापुड़

शनिवार रात पुलिस ने ठगी करने वाले दो आरोपियों को मेरठ रोड स्थित रोडवेज बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जनपद गोरखपुर क्षेत्र के थाना तिवारीपुर क्षेत्र के घोसीपुर निवासी ग्यासुद्दीन व रहमतउल्ला उर्फ दादू हैं। पूछताछ के दौरान पता चला कि गिरोह के सदस्य करीब 250 लोगों से 2.50 करोड की ठगी कर चुके हैं। फर्जी अकाउंट खुलवाने के लिए दोनों हापुड़ आए थे।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : कत्ल-दर-कत्ल खोल रहे पुलिस मुस्तैदी की पोल, वेस्ट में हत्याओं की वारदातों से सहमें लोग