4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिस पशु तस्कर की थी कई जिलों को तलाश, तड़के पुलिस की गोली का हुआ शिकार

सीओ आलोक सिंह का कहना है कि दोघट थाना इलाके के बौपुरा गांव के जंगल मे नौ सितंबर की रात गोकशी और अवशेष फेंके जाने की घटना हुई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 13 Sep 2021, 3:49 PM IST

gokash.jpg

बागपत. जिस पशु तस्कर की कई जिलों को तलाश थी वह आज तड़के पुलिस की गोली का शिकार हो गया। पुलिस कई दिन से तस्कर का पीछा कर रही थी लेकिन वह हर बार पुलिस के हाथ से फिसल रहा था। पुलिस मुठभेड़ में घायल इस पशु तस्कर का नाम नोमान है। पुलिस ने पशु तस्कर से काफी मात्रा में औजार और मांस बरामद किया है। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ भी कर रही है।

यह भी पढ़ें : शहीदों को इस अंदाज में श्रद्धांजलि देते हैं ये दो हिंन्दुतानी देशभक्त, जज्बा देख हो जाएंगे हैरान

पुलिस और पशु तस्कर के बीच मुठभेड़

दोघट थाना इलाके के बोपुरा गांव के जंगल में देर रात पुलिस और पशु तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने नोमान की निशानदेही पर जंगल से तमंचा और अन्य सामान बरामद किया है। नोमान ने छिपाए गए तमंचे से पुलिस पर फायर कर भागने का प्रयास किया था। घायल नोमान पर कई जिलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने कब्जे से एक तमंचा, जिंदा कारतूस, दो छुरे, एक दाव, एक लकड़ी का गुटका व एक रस्सी बरामद की है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बीते दिनों पुलिस ने दो आरोपियों को किया था गिरफ्तार

सीओ आलोक सिंह का कहना है कि दोघट थाना इलाके के बौपुरा गांव के जंगल मे नौ सितंबर की रात गोकशी और अवशेष फेंके जाने की घटना हुई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस विवेचना में जुटी हुई थी। इस दौरान पुलिस के सामने चार नाम प्रकाश में आए, जो कि मुजफरनगर के बुढ़ाना निवासी रिजवान और नोमान और दोघट थाना क्षेत्र के पलड़ा पलड़ी गांव के आकिब और तालिब थे। पुलिस ने रिजवान और तालिब को रविवार की रात गिरफ्तार किया था, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस का पता चला कि नोमान गोकशी करता है और मीट को मुजफरनगर के बुढ़ाना में सप्लाई करता है।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : यहां आज भी लोग खाते हैं अंग्रेजों के जमाने की पनचक्की का पिसा आटा