4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कत्ल-दर-कत्ल खोल रहे पुलिस मुस्तैदी की पोल, वेस्ट में हत्याओं की वारदातों से सहमें लोग

हत्याओं की ये वारदातें पुलिस मुस्तैदी के जमीनी हकीकत की पोल खोल रही हैं। इन 7 वारदात में अकेले बागपत जिले में तीन हत्याएं शामिल हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 13 Sep 2021, 4:07 PM IST

murder.jpg

Symbol Photo

मेरठ. एक महीने पहले मेरठ आए सूबे के पुलिस मुखिया ने अपराध रोकने को लेकर पश्चिम यूपी के पुलिस अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए थे। डीजीपी मुकुल गोयल ने यह भी कहा था कि प्रदेश को अपराध मुक्त करना सरकार की प्राथमिकता में है। डीजीपी के इस निर्देश के बाद भी जिल के पुलिस अधिकारियों में सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर गंभीरता नहीं दिखी। जिसका नतीजा है कि पिछले 72 घंटे के भीतर ताबड़तोड़ 8 हत्याएं विभिन्न जिलों में हुई।

यह भी पढ़ें : जिस पशु तस्कर की थी कई जिलों को तलाश, तड़के पुलिस की गोली का हुआ शिकार

घटनाएं खोल रही है पुलिस की पोल

हत्याओं की ये वारदातें पुलिस मुस्तैदी के जमीनी हकीकत की पोल खोल रही हैं। इन 7 वारदात में अकेले बागपत जिले में तीन हत्याएं शामिल हैं। बागपत में रसूखदार भाजपा नेता की रिश्तेदार द्वारा और एक युवक का ऐलानिया कत्ल कर दिया गया तो वहीं शामली में मोटर मैकेनिक के अलावा बिजनौर में महिला खेल टीचर और खोखो की राष्ट्रीय खिलाड़ी की हत्या कर दी गई। 72 घंटे के भीतर इन हत्याओं के अलावा मुजफ्फरनगर में एक युवक की हत्या के बाद उसके शव को मकान में लटका दिया गया। इन हत्याओं को करने के बाद हत्यारे पुलिस से बेखौफ होकर फरार हैं और लोगों में दहशत का माहौल है। इन दो हत्याओं से पहले भी एक युवक की हत्या की जा चुकी है जिले में। पुलिस सभी मामलों में हत्यारोपियों की तलाश कर रही है।

पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री की घर में गला घोटकर हत्या

उत्तर प्रदेश गन्ना शोध संस्थान के पूर्व उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री और जनता वैदिक इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉक्टर आत्माराम तोमर की गुरुवार को गला घोटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद हत्यारोपी उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी भी अपने साथ ले गए। उनके पुत्र ने गैस एजेंसी पर काम करने वाले रिश्तेदार और उसके एक दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हत्याकांड का खुलासा करने का दावा कर रही है पुलिस

पुलिस इस हत्याकांड को खोलने का दावा कर रही है, लेकिन अभी तक हत्यारोपी पुलिस गिरफ्त में नहीं आए हैं। वहीं दूसरी हत्या दोघट थानाक्षेत्र में हुई। जहां बेखौफ बदमाशों ने पूर्व ग्राम प्रधान के सोते हुए बेटे को गोलियों से भून डाला। वारदात को अंजाम देकर आरोपी बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। घटना की छानबीन की जा रही है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। बताया जाता है कि हत्यारोपियों ने पहले ही युवक के कत्ल का ऐलान कर दिया था।

दुपट्टे से गला दबाकर महिला नेशनल खिलाड़ी की हत्या

दूसरी घटना बिजनौर जिले की है जहां पर रेलवे स्टेशन के पास कोतवाली से मात्र 300 मीटर की दूरी पर नेशनल खिलाड़ी की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी गई। हालांकि पुलिस महिला टीचर की दुष्कर्म के बाद या दुष्कर्म की कोशिश का विरोध करने पर हत्या किए जाने की आशंका जता रही है।

मोटर मैकेनिक का काम करने वाले को जमकर पीटा

शामली के बनत में पुरानी रंजिश में हमलावरों ने मोटर मैकेनिक का काम करने वाले युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से भी वार किए। परिजनों की तरफ से आठ आरोपियों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

युवक का कत्ल कर घर में फांसी पर लटकराया

मुजफ्फरनगर में छपार क्षेत्र के गांव दतियाना में शहर की बचन सिंह कॉलोनी से अपने पैतृक घर में आए युवक की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी। हत्यारोपियों ने शव को उसी के घर में फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या की गई थी। उसके सिर और गर्दन पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। उसके हाथ और पैर भी रस्सी से बांधे गए थे।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : यहां आज भी लोग खाते हैं अंग्रेजों के जमाने की पनचक्की का पिसा आटा

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश