मेरठ

BJP के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम के खिलाफ सपा के नेता ने दिया ऐसा बयान, मच गई खलबली

समाजवादी पार्टी के नेता और संगीत सोम के धुर विरोधी कहे जाने वाले अतुल प्रधान ने इस घटना के माध्यम से विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
2 min read
• •
Updated: 21 Aug 2018, 4:34 PM IST
sangeet som
BJP के फायरब्रांड विधायक के खिलाफ सपा ने खोला मोर्चा, बोले- अपना क्षेत्र नहीं संभल रहा

मेरठ। सरधना में किशोरी छात्रा को जलाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। एक ओर जहां सर्वसमाज के लोग प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा विधायक संगीत सोम पर भी राजनीतिक निशाना साधा जाने लगा है। दरअसल, समाजवादी पार्टी के नेता और संगीत सोम के धुर विरोधी कहे जाने वाले अतुल प्रधान ने इस घटना के माध्यम से विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

अतुल ने सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार एवं क्षेत्रीय विधायक पर निशाना साधा और सपा ने छात्रा को पार्टी स्तर से भी आर्थिक मदद कराने का आश्वासन दिया। वहीं, इससे पहले सोमवार को भाजपा सांसद डॉ. संजीव बालियान और रविवार को विधायक संगीत सोम ने भी पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया। संगीत सोम ने अस्पताल का जो भी खर्च था, उसमें परिवार की मदद कराई। छात्रा को सोमवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

सपा नेता अतुल ने विधायक संगीत सोम पर आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक से अपना क्षेत्र ही नहीं संभल रहा तो वह और क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचार सर्वाधिक सरधना में हो रहे हैं। यहां पुलिस निरंकुश है। विधायक संगीत सोम अपने रूतबे में रहते हैं और क्षेत्र में क्या हो रहा है, उन्हें इससे कोई मतलब नहीं है।

तीन आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीसरे आरोपी दीपक पुत्र जगमोहन को भी गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दीपक मुख्य आरोपी रोहित का दोस्त है। जबकि दीपक अभी तक फरार चल रहा है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला