पुलिस ने पीड़िता को बता दिया मानसिक रोगी
पीड़िता के परिजन मासूम को लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने उसे मानसिक रोगी बताकर अपना पल्ला झाड़ना चाहा, लेकिन परिजन बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराने पर अड़ गए। इस सब के बावजूद पुलिस ने छात्रा को मानसिक रोगी करार दे दिया। जबकि उसके मेडिकल परीक्षण में चिकित्सक ने उसका दिमागी संतुलन पूरी तरह ठीक होने की पुष्टि कर दी। इससे दौराला पुलिस का सिर दर्द और बढ़ गया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ थाने पर लिखित शिकायत की तो पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया।