Highlights प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सपाइयों में आक्रोश प्रशासन पर सपाइयों का उत्पीडऩ करने का आरोप लगाया कहा- भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा
मेरठ। भाजपा सरकार के खिलाफ कई मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं। इस संबंध में जिला पार्टी कार्यालय पर बैठक में विचार-विमर्श हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने की। बैठक में 11 सूत्रीय बिंदुओ पर विमर्श हुआ। बैठक के बाद जिलाध्यक्ष ने बताया कि सपा ने 11 मुद्दों पर गहन मंत्रणा की गई, इनमें प्रदेश और जिले की कानून व्यवस्था प्रमुख है।
उन्होंने बताया कि भाजपा के इशारे पर प्रशासन द्वारा सपाई का उत्पीडऩ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कार्यकर्ताओं के खिलाफ सरकार ने उत्पीडऩ नहीं रोका तो सपा आंदोलन करेगी और सरकार का विरोध करेगी। सत्ता के बल पर प्रशासन के दबाव में जबरदस्ती भीड़ को बटोरा जा रहा है। उन्होंने कहा कानून की स्थिति सबसे अधिक प्रदेश में खराब है। इसको लेकर जल्द ही प्रदेश सरकार के खिलाफ सपा मोर्चा खोलेगी। बैठक में प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थति रहे।
राजपाल सिंह ने बताया कि आज प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं। निर्दोष लोगों को पुलिस अपाहिज बनाने पर तुली हुई है। जबकि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है। महिलाएं बेटियां महफूज नहीं हैं। चारों तरफ अराजकता वाली स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सपा भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। वहीं प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।