मेरठ

Meerut News: ज्ञानवापी एएसआई सर्वे, मणिपुर और नूंह दंगे पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का बड़ा बयान, देखें वीडियो

Meerut News: मेरठ पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी ने आज औघडनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने ज्ञानवापी एएसआई सर्वे मामले में आए हाईकोर्ट के फैसले और मणिपुर—नुंह दंगे पर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

2 min read
Aug 03, 2023
ज्ञानवापी एएसआई सर्वे, मणिपुर और नूंह दंगे पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का बड़ा बयान, देखें वीडियो

Meerut News: उप्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी ने आज मेरठ के प्रसिद्ध औघडनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से मणिपुर और नुंह में हुई हिंसा पर खुलकर बातचीत की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी ने कहा कि आज पूरा देश परेशान है। देश की 144 करोड की जनता से देश के प्रधानमंत्री को कोई मतलब नहीं है। देश में जहां—जहां भाजपा की सरकार है। वहां पर स्थिति काफी खराब है। मणिपुर दंगे पर कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मणिपुर में हिंसा भाजपा की देन हैं। उन्होंने कहा कि मणिपुर के एक भाजपा विधायक ने इसको स्वीकार भी किया है। जिसमें उसने कहा कि मणिपुर में हिंसा भाजपा और आरएसएस ने करवाई है। उन्होंने कहा इसी तरह से हरियाणा के नुंह में हिंसा की दोषी भाजपा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा देश को सांप्रदायिक दंगे की आग में झोंक रही है। विकास के नाम पर देश में आंकड़े बाजी का खेल चल रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आज ज्ञानवापी एएसआई सर्वे मामले में हाईकोर्ट के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उनको इस बारे मे कुछ नहीं कहना है। अदालत ने जो फैसला दिया है उसके बारे में भी उनको कोई जानकारी नहीं है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि उन्होंने औघडनाथ मंदिर में पूजा कर बाबा से यहीं कामना की है कि वो केंद्र और प्रदेश सरकार को सदबुद्धि दें।

बाबा औघड़नाथ शिव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की। इसे बाद अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचकर मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद लिया। मंदिर में उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवनीश काजला, राज केसरी, संजय कटारिया प्रदेश अध्यक्ष गुरु रविदास महासभा, रविंदर सिंह, रॉबिन नाथ, कमल जायसवाल, अनिल शर्मा, रुस्तम प्रधान मतीन रजी, अरविंद सुशील सैनी, जितेंद्र रजपुरा, सतेंद्र हेमचंद ठेकेदार, शक्ति सिंह आदि साथ रहे।

Published on:
03 Aug 2023 12:24 pm
Also Read
View All