मेरठ

मंदिर में एक साथ पूजे जाएंगे नाथूराम गोडसे और बाबा आप्टे, प्रतिदिन होगी आरती

मेरठ में नाथूराम गोडसे की प्रतिमा के साथ बाबा आप्टे की मूर्ति की स्थापना की गई है। दोनों ही प्रतिमाओं की स्थापना हिंदू महासभा ने की है। मेरठ के हिंदू महासभा कार्यालय में आयोजित एक समारोह में बाबा आप्टे की मूर्ति की स्थापना की गई। इस दौरा महासभा के पदाधिकारियों ने हवन-अनुष्ठान आदि का आयोजन किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Nov 2021, 12:25 PM IST
meerut_mandir.jpg

मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के शारदा रोड स्थित अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यालय पर हिंदू महासभा के नेता एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या के आरोपी नाथूराम गोडसे के साथ ही नाना आप्टे की प्रतिमा स्थापित की गई। यह प्रतिमा नाना आप्टे के 72वें बलिदान दिवस के रूप में हिंदू महासभा के वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा के पावन सानिध्य में स्थापित की गई। इस दौरान कार्यालय परिसर में स्थापित दोनों हिंदूवादी नेताओं की प्रतिमाओं को तिलक कर पुष्पमाला अर्पण कर हवन पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू पीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य मदन ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा रहे एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर हिंदू डिफेंस के राष्ट्रीय संयोजक निशांत जिंदल मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रुप से गढ़मुक्तेश्वर से महाकालेश्वर बाबा निहाल दास उदासीन अखाड़ा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हिंदू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने किया।

कार्यक्रम में इसके अलावा जूम एप सोशल मीडिया के माध्यम से महाराष्ट्र स्थित पुणे में रहने वाले नाथूराम गोडसे के परिवार के लोगों सहित नाना आप्टे के परिवार के लोगों को भी जोड़ा गया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि दोनों की मूर्ति को साथ-साथ स्थापित किया गया है। दोनों मूर्तियों की प्रतिदिन सुबह और शाम पूजा की जाएगी और आरती उतारी जाएगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडवोकेट विनीत जैन, एडवोकेट अनूप गुप्ता, सोनू गुप्ता, गोपाल कुमार, दीपक शर्मा, शेखर शर्मा, प्रचार मंत्री अरविंद शर्मा, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला