मेरठ

मकान पर कब्जे को लेकर पथराव और फायरिंग, जमकर हंगामा

फायरिंग से इलाके में फैली दहशत पुलिस ने एक काे किया गिरफ्तार
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2021, 9:07 PM IST
meerut-1.jpg
घटना के बारे में जानकारी देते कालाेनी के लाेग

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ. मकान पर कब्जे को लेकर एक पक्ष ने घर में घुसकर पथराव और फायरिंग की। फायरिंग की घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। आरोपियों ने इस दौरान जमकर कहर बरपाया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने एक अधेड़ को छत से धक्का दिया और एक बच्चे को भी नीचे फेंका। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लोगों को वहां से भगाया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र के सद्दीक नगर निवासी की है। जहां पर पूर्व पार्षद आबाद मंसूरी ने कुछ साल पहले एक मकान खरीदा था लेकिन अभी इस मकान का बैनामा नहीं कराया है। मकान में फिलहाल पूर्व पार्षद के रिश्तेदार अनवर हुसैन किराए पर रह रहे हैं। बताया जाता है कि देर रात 15-20 युवकों ने अनवर के घर पर चढ़ाई कर दी। मकान पर कब्जा करने के उद्देश्य से बदमाशों ने पूरे परिवार की जमकर पिटाई की।

इस दौरान युवकों ने पथराव भी किया और ताबड़तोड़ फायरिंग की। आराेप है कि घटना के चलते क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस दौरान मारपीट कर रहे बदमाशों ने बुजुर्ग अनवर को छत से नीचे फेंक दिया। इतना ही नहीं चार साल की बेटी हिनाया को भी धक्का दिया। बदमाश लगभग आधा घंटे तक घर और गली में दहशत फैलाते रहे। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए एक बदमाश को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसओ ब्रहमपुरी सुभाष अत्री का कहना है कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला