मेरठ

Weather Alert: अगले 48 घंटे में आंधी और बारिश का अलर्ट, फिर मौसम साफ होने पर इतना बढ़ेगा तापमान

Highlights वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर बदल रहा मौसम अगले तीन दिन बादल छाने के साथ आंधी और बारिश होगी 16 मई से बढऩा शुरू होगा तापमान, लू की भी होगी दस्तक  
2 min read
• •
Updated: 13 May 2020, 3:25 PM IST
meerut

मेरठ। लगातार तीसरा महीना है, जब मौसम स्थिर होना चाहिए था, जो कि लगातार बदलते देखने में आ रहा है। अप्रैल और मई में बारिश से मौसम वैज्ञानिक हैरान हैं तो किसान खेतों में अपनी खड़ी फसल का नुकसान होते देख दुखी हैं। मई में जब सामान्य दिनों में यह समय जब बेतहाशा गर्मी और लू के थपेड़े झेलना का होता है, वहीं इस बार लॉकडाउन में लोग बारिश होती देख रहे हैं। इस महीने अभी तक दो बार पश्चिमी विक्षोभ से आंधी बारिश हो चुकी है। अब मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को फिर आंधी और बारिश के लिए अलर्ट किया है। मौसम वैज्ञानिकों को कहना है कि 13 मई दोपहर बाद से लेकर 15 मई तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंधी-बारिश होगाी। इसके बाद वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में 16 मई से तापमान बढ़ेगा और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। साथ ही लोग लू भी महसूस करेंगे।

मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष के अनुसार मेरठ और आसपास का मंगलवार को अधिकतम तामपान 33.6 और रात का 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। सोमवार के मुकाबले तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई, जबकि रात का तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। डा. सुभाष के अनुसार मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य से छह और रात का दो डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड हुआ। उनके अनुसार 15 मई तक मौसम में फिर परिवर्तन देखा जा रहा है। तेज हवाएं और बारिश हो सकती है। इस दौरान दिन का पारा 35-36 जबकि रात का तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

निजी एजेंसी स्काईमेट के अनुसार 16 मई से मैदानों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी के आसार हैं। कुछ स्थानों पर लू भी दस्तक दे सकती है। मेरठ समेत वेस्ट यूपी के जनपदों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, बारिश के बाद से मेरठ में वायु की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में बनी हुई है। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 85 दर्ज हुआ जो सोमवार को 80 के स्तर पर था।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान