मेरठ

बदमाशों ने छात्र का किया अपहरण, बोले-पिता का नंबर दो, उनसे 50 लाख लेने हैं

शनिवार सुबह बदमाशों ने ट्यूशन पढ़ने जा रहे छात्र का अपहरण कर परिजनों से 50 लाख रुपए फिरौती की मांग की थी।
2 min read
• •
Dec 30, 2017
Kidnapped Student

मेरठ। शहर के कंकरखेड़ा क्षेत्र में शनिवार सुबह कक्षा 12 के एक छात्र का अपहरण होने की सूचना से महानगर में सनसनी फैल गई। एक्शन में आई मेरठ पुलिस ने सभी प्वाइंटों पर चेकिंग शुरू कर दी। करीब 12 बजे के बाद छात्र के परिजन जब छात्र को थाना कंकरखेड़ा लेकर पहुंचे तो पुलिस की जान-में जान आई। अपह्रत हुआ छात्र किसी तरह से अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटकर भागा और अपने घर पहुंचकर आप बीती बताई।

ट्यूशन पढ़ने जा रहा था छात्र
रूपम पुत्र राजन निवासी चंद्रपाल नगर कंकरखेड़ा सैनिक स्कूल में कक्षा 12 का छात्र है। वह प्रतिदिन सुबह 7 बजे कासमपुर ट्यूशन पढ़ने जाता है। रोज की तरह वह शनिवार सुबह भी 7 बजे अपनी पल्सर बाइक से ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। तभी बाईपास स्थित सरधना फ्लाईओवर के पास उसकी बाइक को एक कार ने ओवरटेक करके रोक लिया। उस कार में चार लोग सवार थे। कार सवार लोगों ने उसकी बाइक वहीं एक दुकान में खड़ी की और छात्र को अपने साथ कार में बैठा लिया।

बदमाश बोले-ला बेटा बाप का नंबर दे पचास लाख लेनेे हैं
उसके बाद वे हाइवे पर आ गए इस दौरान कार सवार बदमाशों ने उसे कार की डिग्गी के पीछे डाल दिया। छात्र ने बताया कि बदमाशों ने तीन लोगों से रास्ते में रोककर मोबाइल भी लूटे। इसके बाद बदमाश छात्र से बोले ला बेटा अपने बाप का नंबर दे उससे पचास लाख रूपये मांगने हैं। छात्र ने कहा मोबाइल नंबर उसे पता नहीं है। नंबर उसके बस्ते में रखे मोबाइल में है। बदमाशों ने उसका बस्ता भी बाइक पर ही टांग दिया था। छात्र ने बताया कि बदमाशों ने उसके मुंह में कपड़ा बांध दिया और उसके साथ मारपीट करके नंबर याद करने के लिए कहने लगे। इसी दौरान वह किसी तरह से केंद्रीय विहार कालोनी कंकरखेड़ा के पास चलती कार में डिग्गी से उतरा और शोर मचा दिया। जिससे डरकर बदमाश कार सहित भाग गए।

पुलिस जांच में जुटी
छात्र के समय से घर न पहुंचने पर उसके परिजन परेशान थे और उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका के चलते थाने में तहरीर दी थी, लेकिन जब छात्र बदहवास हालात में घर पहुंचा और उसने आपबीती बताई तो उसके परिजन उसे लेकर थाना कंकरखेडा पहुंचे और पूरी जानकारी पुलिस को दी। कंकरखेड़ा पुलिस छात्र से जानकारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि बिना पूरी जानकारी किए कुछ भी नहीं कहा जा सकता। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। थाना पुलिस को पूरी तहकीकात करने के लिए कहा गया है। उसके बाद ही कुछ स्थिति स्पष्ट होगी।

Published on:
30 Dec 2017 06:56 pm
Also Read
View All
Explainer: साहिल-मुस्कान से लेकर अंकिता भंडारी हत्याकांड तक, अपराध की वो घटनाएं जिन्होंने बटोरी सुर्खियां! पढ़िए केस अपडेट

Blue Drum Murder Case: सौरभ के लिए छोड़ा परिवार, साहिल के लिए पति को उतारा मौत के घाट; पढ़ें नीले ड्रम कांड वाली मुस्कान की लव स्टोरी

‘उम्मीद थी उम्रकैद की, मिली फांसी’: सजा सुनते ही उड़े मुस्कान और साहिल के होश, जेल अधीक्षक ने बताया अंदर का हाल

‘यह सजा जितनी जल्दी एग्जीक्यूट हो, उतना अच्छा है’, पति को मारकर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान केस के फैसले पर बोले राजपूत

फांसी की सजा से पहले मुस्कान ने की थी बेटी से मिलने की गुजारिश, नाना-नानी के पास रह रही 7 साल की बच्ची