मेरठ

VIDEO: मेरठ में विश्वविद्यालय के गेट के सामने छात्र पर बरसाई गोली, गंभीर हालत में भर्ती

Highlights महावीर कालेज में बीएड का छात्र है घायल दो कारों में पहले से तैयार बैठे थे हमलावर गोली की घटना की जांच कर रही है पुलिस  
2 min read
• •
Updated: 23 Jan 2020, 4:12 PM IST
meerut

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के गेट के बाहर गुरुवार को दिनदहाड़े शिक्षक नेता के बेटे विश्वास चिकारा पर कार सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग करने के बाद हमलावर भाग गए। फायरिंग में गोली छात्र विश्वास के चेस्ट में लगी है। घायल छात्र को आनंद हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

घायल छात्र विश्वास उर्फ विशू महावीर कालेज से बीएड की पढ़ाई कर रहा है। साथ ही वह कैलाश प्रकाश स्टेडियम से शॉट पुट की प्रैक्टिस भी कर रहा है। हमले की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। फायरिंग की सूचना पर मेडिकल थाना पुलिस और आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। गोली से घायल छात्र शिक्षक नेता रवि भारत चिकारा का बेटा है।

विश्वास चिकारा महावीर कालेज से बीएड की पढ़ाई कर रहा है। वह चौधरी चरण सिंहविश्वविद्यालय किसी काम से गया था। छात्र जैसे ही विवि के मुख्य द्वार पर पहुंचा तो वहां पर पहले से ही होंडा सिटी और बीट कार में सवार हमलावर युवक तैयार थे। छात्र को देखते ही हमलावरों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। अपने ऊपर फायरिंग होती देख छात्र जान बचाने के लिए भागने लगा। दिनदहाड़े गोलियों चलती देख लोग इधर-उधर भागने लगे।

गोलियों की आवाज सुनकर विवि के गार्ड भी मुख्य द्वार की ओर भागे। इसी बीच हमलावर जिस कार में आए थे उसमें सवार होकर भाग गए। फायरिंग में एक गोली छात्र की चेस्ट में लगी। उसको तुरंत आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने विवि के गार्ड से घटना की जानकारी ली। वहीं पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल छात्र से भी बात की। आनंद अस्पताल के मैनेजर मुनेश पंडित ने बताया कि गोली छात्र के चेस्ट में लगी है। उसका आपरेशन चल रहा है। वह खतरे से बाहर है।

Updated on:
23 Jan 2020, 4:12 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला