बता दें कि दुर्वेशपुर गांव निवासी संजीव उर्फ अप्पू (34) बीएसएफ में जवान थे और वर्तमान में वह श्रीनगर के बारामूला में तैनात थे। सोमवार को ही वह छुट्टी लेकर गांव आए थे। मंगलवार सुबह वह पत्नी गीतांजलि के साथ बहन से मिलने गए थे। शाम को घर लौटने के बाद वह पत्नी के साथ खेत में बथुआ तोड़ने चले गए। गीतांजलि खेत के अंदर चली गई, जबकि संजीव खेत के बाहर ही रूक गया। गीतांजलि ने बताया कि अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर जब वह वहां पहुंची तो संजीव खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। पति को लहूलुहान देखकर गीतांजलि ने परिजनों को सूचना दी। परिजन संजीव को मेडिकल कालेज मेरठ ले गए थे। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।