मेरठ

थाने में दरोगा ने इस भाजपा नेता की कर दी पिटार्इ, एसएसपी ने की ये बड़ी कार्रवार्इ

थाने में बंद अपने परिचित से मिलने पहुंचे थे भाजपा नेता
2 min read
• •
Updated: 10 Jul 2018, 3:06 PM IST
bjp
भाजपा संगठन में हुए बड़े बदलाव ये लोग हुए शामिल, इन नेताआें का घटा पद

मेरठ।मेरठ के ब्रह्मपुरी थाने में अपने एक परिचित से मिलने पहुंचे एक भाजपा नेता के साथ मारपीट आैर बदसलूकी का मामला सामने आया है।इतना ही नहीं भाजपा नेता ने दरोगा पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया।जिसके बाद सूचना पर थाने पहुंचे भाजपा नेताआें ने जमकर हंगामा काटा।इतना ही नहीं भाजपा नेताआें ने एसएसपी से दरोगा के खिलाफ कार्रवार्इ न करने तक थाने पर बैठकर धरना देने का एेलान कर दिया।

थाने में जानकार से मिलने पहुंचे थे ये भाजपा नेता

ब्रहमपुरी निवासी हरिकिशन गुप्ता भाजपा के पूर्व पार्षद हैं। हरिकिशन के अनुसार क्षेत्र में ही रहने वाले उनके एक परिचीत युवक को ब्रहमपुरी पुलिस उठाकर थाने ले लाई थी। इसकी जानकारी मिलने पर वह उससे मिलने के लिए थाने पहुंचे। आरोप है कि यहां मौजूद दरोगा विनोद कुमार बदतमीजी करने लगे। जब भाजपा नेता ने दरोगा से इस मामले में बात करनी चाही। तो आरोप है कि दरोगा ने उनका काॅलर पकड़ते हुए उनके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी और उन्हें भी लात-घूसों से जमकर पीटा। दरोगा द्वारा इस तरह का व्यवहार आैर मारपीट करने पर पूर्व पार्षद ने इसकी जानकारी भाजपा के अन्य नेताआें को दी।

जानकारी मिलते ही पहुंचे नेताआें ने कर दी ये मांग

घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष करूणेश नंदन गर्ग और वरिष्ठ भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा सहित दर्जनों भाजपा नेता ब्रहमपुरी थाने पहुंच गए। यहां उन्होंने आरोपी दरोगा को बर्खास्त करने की मांग करते हुए थाने में धरना दे दिया और जमकर हंगामा किया। घंटों चले हंगामे के बाद सीओ ब्रहमपुरी अखिलेश भदौरिया भाजपा नेताआें को समझाने पहुंचे। उन्होंने भाजपा नेताओं की बात एसएसपी से कराई। वहीं सारा मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी राजेश कुमार पांडे ने दरोगा विनोद कुमार को लाइनहाजिर कर दिया। इसके बाद भाजपाई वापस लौट गए।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला