8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस जिले में डाॅगी से हुआ रेप, पुलिस को पीड़िता की तलाश

पुलिस आरोपी का पता लगाने में जुटी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 10 Jul 2018, 12:47 PM IST

DEMO PIC

यूपी के इस जिले में डाॅगी से हुआ रेप, पुलिस को पीड़िता की तलाश

बागपत।अब तक आप ने महिलाआें पर दरिंदों की नजर पड़ते आैर जबरन दुष्कर्म की बात सुनी होगी, लेकिन यूपी के बागपत में एक बहुत ही अजीबों गरीब मामला सामने आया है।जहां एक शख्स ने फीमेल डाॅगी को भी नहीं छोड़ा आैर उसके साथ दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम दिया।आरोपी को एेसी हरकत देख एक शख्स ने उसका फोटों क्लिक कर वायरल करने की धमकी दी।जिसके बाद आरोपी ने शख्स के परिवार पर धावा बोल दिया।वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।इतना ही नहीं पुलिस अब आरोपी समेत डाॅगी की तलाश में भी जुट गर्इ है।डाॅगी का चिकित्सीय परीक्षण कराने की कोशिश के साथ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें-मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने कहा- भाजपा के इस केंद्रिय मंत्री समेत इन नेताआें ने करार्इ पति की हत्या

यह मामला आया था सामने

जानकारी के अनुसार बागपत के सिंघावली थाना क्षेत्र स्थित चिरचिटा गांव में शख्स अपने परिवार के साथ रहता है।उन्होंने हाल में ही पुलिस को एक शिकायत दी। इसमें उन्होंने बताया वह तीन जुलार्इ को अपने खेत से कबाड़ उठाने जा रहे थे। अचानक ही उन्होंने अपने खेत में पहुंचकर देखा की पड़ोसी बबलू सिंह उनके खेत में एक फीमेल डाॅगी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था। यह देख खेत मालिक ने आरोपी शख्स को यह काम करता देख उसकी फोटों क्लिक कर ली। साथ ही उसका यह फोटों वायरल करने की धमकी। जिसके बार आरोपी उसके घर जा पहुंचा।

यह भी पढ़ें-यूनिट का उद्घाटन से पहले अखिलेश यादव ने पीएम पर कसा यह तंज, शहर में लगाए ये बोर्ड

पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी के साथ ही डाॅगी की तलाश में जुटी

वहीं फोटों वायरल होने की धमकी मिलने के अगले ही दिन आरोपी शख्स खेत मालिक के घर जा पहुंचा।आरोपी बबलू अपने साथियों के संग खेत मालिक के घर में मौजूद महिलाआें समेत अन्य लोगों के साथ मारपीट की।जिसके बाद खेत मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।पुलिस ने शिकायत लेकर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराआें में मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस ने छह जुलार्इ को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।वहीं पुलिस चिकित्सीय परीक्षण के लिए डाॅगी की तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस आरोपी का पता लगाने में जुटी है।