मेरठ

29 जून को Unlock 1.0 के बीच खूब बजेंगी शहनाई, जानिए क्यों

Highlights: -भडरिया नवमी होने के चलते होंगे मांगलिक कार्य -2 जुलाई से प्रारंभ हो जाएगा चातुर्मास -लॉकडाउन के चलते टल गई शादियों के लिए विशेष मुहूर्त
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Jun 2020, 4:54 PM IST
Marriage
Marriage

मेरठ। आगामी 29 जून को भडरिया या भड़ली नवमी मनाई जाएगी। जून माह में विवाह जैसे मांगलिक कार्य के लिए भड़रिया नवमी अबूझ मुहूर्त होने के कारण विशेष शुभ मानी जा रही है। इसके अलावा इस माह में विवाह के सिर्फ 4 और श्रेष्ठ मुहूर्त हैं। इसके बाद आगामी एक जुलाई को देवशयनी एकादशी है।

इसके चलते विवाह जैसे मांगलिक कार्य रुक जाएंगे और इसके बाद दो जुलाई से चातुर्मास का प्रारंभ हो जाएगा। मतलब आगामी 4 मास तक कोई शुभ कार्य नहीं होंगे। ज्योतिषियों की मानें तो गत मई माह में विवाह जैसे शुभ मांगलिक कार्यों के 11 मुहूर्त थे। लेकिन लाकडाउन के चलते कोई भी शुभ मांगलिक कार्य नहीं हो सके। अब जून माह में भड़रिया नवमी ही शुभ मुहूर्त है। एक जुलाई को देवशयनी के साथ करीब 4 माह के लिए विवाह जैसे मांगलिक कार्य पर प्रतिबंध लग जाएगा।

वहीं कोरोना महामारी के चलते मई माह में जिन लोगों के विवाह रुक गए थे। ऐसे में अब उनके घर पर 29 जून को भड़रिया नवमी के अबूझ मुहूर्त में विवाह की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इसके बाद शुभ मुहूर्त सीधे 25 नवंबर के बाद प्रारंभ होंगे। नवंबर में सिर्फ दो दिन और दिसंबर में सात दिन ही विवाह के श्रेष्ठ मुहूर्त रहेंगे।

Updated on:
27 Jun 2020, 4:54 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला