बागपत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board 2020 Topper List) ने शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा (High School/Intermediate Board Result) के परिणाम (Board result 2020) घोषित कर दिए हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष छात्रों का रिजल्ट काफी अच्छा आया है। इस वर्ष हाईस्कूल में 83.31 फीसद और इंटरमीडिएट में 74.63 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। वहीं इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजों में बागपत जनपद का बोलबाला रहा है। कारण, दोनों ही कक्षाओं के टॉपर बागपत जनपद के रहने वाले हैं।