मेरठ

चीनी मिलों से किसानों को मिली अब यह चेतावनी, विभाग भी रह गया हैरान

किसानों ने गन्ना विभाग से की शिकायत, लेकिन कोर्इ राहत नहीं मिली
2 min read
• •
Updated: 2 Jul 2018, 3:44 PM IST
meerut
चीनी मिलों से किसानों को मिली अब यह चेतावनी, विभाग भी रह गया हैरान

मेरठ। वेस्ट यूपी में गन्ना हमेशा से सुर्खियों में छाया रहा है। गन्ने को लेकर तरह-तरह की राजनीति भी होती रही। इसी गन्ने की बदौलत बहुत से लोग नेता से मंत्री बन गए और इसी गन्ने के कारण बहुत से दल सरकार से पैदल हो गए, लेकिन अब फिर से यही गन्ना किसानों और मिलों के लिए परेशानी बना हुआ हैं। हालांकि मिलों ने पेराई बंद कर दी है। इसके अलावा भुगतान भी करीब 90 प्रतिशत से अधिक हो चुका है, लेकिन परेशानी अब मिलों ने गन्ना किसानों के लिए दूसरी खड़ी की है।

मिलें किसानाें से भरवा रही बांड

गन्ना किसानों के अनुसार मिल उनसे बांड भरवा रही है कि वे कुल कितना गन्ने का भुगतान करेंगे। इसके अलावा मिलों ने किसानों से यह भी घोषणा पत्र लिया है कि प्रति किसान तय गन्ना मिलों के क्रय केंद्र पर नहीं डालेगा। हैरानी की बात यह है कि मिलों के इस कारस्तानी की जानकारी होने से गन्ना विभाग भी इंकार कर रहा है। इसकी शिकायत भी किसानों ने विभाग से की, लेकिन विभाग के पास कार्रवाई करने के लिए कोई ठोस प्रमाण नहीं है। मिल कर्मचारी भी सर्वे के दौरान ही किसानों से बांड पर हस्ताक्षर करवा रहे हैं वे भी इसकी कोई रसीद किसानों या सहकारी समितियों को नहीं दे रहे हैं। इस बारे में उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत उनके पास अभी तक नहीं आयी है। जिसके आधार पर वे मिलों के खिलाफ कोई कार्रवाई करें।

सिंभावली शुगर मिल को दी चेतावनी

प्रमुख सचिव (गन्ना एवं चीनी उद्योग) संजय. आर.भूसरेड्डी ने सिंभावली शुगर मिल के जोन के ग्राम उपैड़ा में गन्ना सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण किया। मिल द्वारा किसान भुगतान में देरी पर उन्होंने मिल प्रबंधकों से नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि जल्द से जल्द गन्ना भुगतान किया जाए।

बांड न भरने वाले किसानों को आपूर्ति नहीं

प्रमुख सचिव ने कहा कि इस बार जो किसान घोषणा पत्र नहीं भरेंगे, उन्हें गन्ना आपूर्ति की सुविधा कदापि नहीं दी जाएगी। यदि इस पेराई सत्र में किसी भी कृषक द्वारा फर्जी दस्तावेज के माध्यम से गन्ना आपूर्ति का प्रयास किया जाएगा तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उनके साथ उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह, जिला गन्ना अधिकारी आनंद कुमार शुक्ल, बीज उत्पादन अधिकारी विनीत कुमार शुक्ल, अधिशासी अभियंता ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप