मेरठ

सांप काटने से मरी थी लड़की, उसे जिंदा करने के लिए तांत्रिक कर रहा था पूजा, अचानक हुआ एेसा कि भाग खड़े हुए लोग

कब्र से शव निकालकर तात्रिंक कर रहा था पूजा
2 min read
• •
Updated: 27 Jul 2018, 4:43 PM IST
DEMO PIC
सांप काटने से मरी थी लड़की, उसे जिंदा करने के लिए तांत्रिक कर रहा था पूजा, अचानक हुआ एेसा कि भाग खड़े हुए लोग

बागपत।आज आधुनिक युग मे भी अंधविश्वास लोगों पर किस कद्र हावी है इसकी बानगी बागपत में देखने को मिली है। जहां दो दिन पहले सांप काटने से एक मासूम की मौत हो गई थी।इसके बाद उसके शव को नदी किनारे गड्ढे में दबा दिया गया था।लेकिन एक तांत्रिक ने परिवार को भरौसा दिलाया कि वह उसे जिंदा कर देगा।इस बात पर विश्वास कर परिवार कब्र से बच्ची का शव निकालकर तांत्रिक के पास ले पहुंचा।यहां तांत्रिक शव के पास बैठकर तंत्र मंत्र कर ही रहा था। कि घंटों की पूजा के बाद अचानक ही एेसा हुआ।मौके से बच्ची के मां-बाप खड़े हाेकर भग गए।

सांप काटने से दो दिन पहले हो गर्इ थी बच्ची की मौत

दरअसल यह वाक्या थाना सिंघावाली अहीर क्षेत्र के कमाला गांव है।जहां बीते दो दिन पूर्व 7 साल की मासूम तनु को घर मे खेलते हुए सांप ने काट लिया था।इस मासूम को सांप ने एक बार नहीं बल्कि चार बार काटा था। जिसे उसकी मौत हो गर्इ। लेकिन बच्ची को इसका पता नहीं लगा।जब उसे चक्कर आया और पेट दर्द हुआ तो इसकी जानकारी उसने अपने परिजनों को दी।जिसके बाद परिजनों ने कमरे में रोशनी कर देखा तो सांप दिखाई दिया।जिसे देखते ही परिजन तनु को लेकर ओझाओं के पास गए।वहीं डाॅक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।जिसके बाद परिवार ने धार्मिक मान्यताओं को मानते हुए तनु को हिंडन नदी किनारे एक कब्र खोद दफना दिया।

तांत्रिक ने किया जिंदा करने का दावा

वहीं मृतका तनु का परिवार उसे दफनाकर वापस घर आ गया और ये जानकर की अब तनु लौट कर नहीं आएगी। अपने रोजमर्रा के काम मे लग गया।लेकिन इसी बीच उनके पास बुलन्दशहर के डिबाई एक सूरज नाम का तांत्रिक पहुंचा। उसने दावा किया कि सांप के काटने से हुई मरने वाली बच्ची को वह जिंदा कर देगा।परिजन भी तांत्रिक पर विश्वास कर बैठे और उसके कहे अनुसार हिंडन किनारे दबे शव को कब्र से खोदकर निकाला। दो दिन तक दफन शव में दुर्गंध बनी हुई थी शव भी क्षतिग्रस्त था।

कब्र से निकालकर देर रात तांत्रिक कर रहा था पूजा आैर अचानक

वहीं जब मध्यरात्रि हो गई तो तांत्रिक सूरज ने शव के पास बैठकर अपना तंत्र मंत्र शुरू कर दिया।कई घंटो तक वहीं पूजा पाठ करता रहा।इससे पहले की वो कोई और कदम उठाता।किसी ने पुलिस को सूचना दे दी और पुलिस मौके पर पहुंच गर्इ।वहीं तांत्रिक को कब्जे से शव ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।जबकि तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला