दरअसल मामला बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के अटाली गांव का है।जहां 25 जून को एक व्यक्ति मुकेश की गला दबाकर हत्या कर दी गर्इ थी।जिसपर मृतक की पत्नी पूनम ने 7 जुलाई को गांव के ही तीन युवकों श्रवण ,अनित व अफसर व एक अज्ञात पर गैंगरेप व अपने पति की हत्या का आरोप लगाते हुए बुढ़ाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस पर पुलिस ने गहनता से जांच करने के बाद इस हत्या का खुलासा कर दिया है।पुलिस ने मुकदमे की वादी कलयुगी पत्नी पूनम व उसके प्रेमी श्रवण व साथी अनित को गिरफ्तार कर लिया है।