मेरठ

Weather Alert: कोहरे से बढ़ी मुश्किलें, अगले तीन दिन में 2 डिग्री तक घटेगा तापमान

Highlights सोमवार की सुबह कोहरा, दिनभर छाए रहे बादल कोहरा बढ़ने से वायु में प्रदूषण की भी बढ़ोतरी इस सप्ताह कोहरे के साथ बादल भी छाए रहेंगे
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Dec 2019, 6:54 PM IST
meerut

मेरठ। वेस्ट यूपी-एनसीआर में सोमवार की सुबह कोहरे ने लोगों को परेशानी में डाला। बारिश के बाद अब कोहरे के साथ-साथ ठंड भी बढ़ गई है। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले तीन दिन में कोहरा बढ़ने के साथ हवाएं भी चलेंगी, इससे अगले तीन दिन में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है।

सर्दी का सितम आने वाले दिनों में और भी बढ़ेगा। रविवार को धूप निकलने के बाद हालांकि तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। मेरठ का अधिकतम तापमान 19.8 और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार की सुबह कोहरा पड़ने से ठंड बढ़ गई और दिन में आसमान में बादल भी रहे। इससे तापमान में गिरावट आ गई। अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कोहरे के साथ-साथ वायु गुणवत्ता सूचकांक भी बढ़ गया है। बारिश के बाद एक्यूआई 36 तक आ गया था, अब बढ़कर 160 हो गया है। कोहरे बढ़ने के साथ वायु की गुणवत्ता पर भी बुरा असर पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि पहाड़ों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं से ठंड बढ़ेगी। इन हवाओं के कारण अगले तीन दिन में कोहरे का असर बढ़ेगा और तापमान में गिरावट आएगी।

अनुमानित तापमान

तारीख- अधिकतम-न्यूनतम तापमान

16 दिसंबर- 16-8 डिग्री सेल्सियस

17 दिसंबर- 20-7 डिग्री सेल्सियस

18 दिसंबर- 20-6 डिग्री सेल्सियस

19 दिसंबर- 20-7 डिग्री सेल्सियस

20 दिसंबर- 20-10 डिग्री सेल्सियस

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला