मेरठ

Weather Alert: दो दिन बारिश के बाद 7 डिग्री तक पहुंच जाएगा रात का तापमान

Highlights वेस्ट यूपी-एनसीआर में 12 और 13 दिसंबर को बारिश की संभावना अगले दो दिन सुबह कोहरे के साथ धूप निकलने से मौसम रहेगा साफ मौसम वैज्ञानिकों ने छह दिन बाद तापमान में गिरावट की संभावना जताई  
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Dec 2019, 6:21 PM IST
meerut

मेरठ। वेस्ट यूपी और एनसीआर में मौसम साफ रहने के बावजूद ठंड बढ़ती जा रही है। सुबह कोहरे के बाद चटख धूप से दिन के तापमान में तो ज्यादा फर्क नहीं पड़ रहा है, लेकिन रात के तापमान में असमानता देखने को मिल रही है। रात के समय ठंड ज्यादा पड़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 12 व 13 दिसंबर को वेस्ट यूपी-एनसीआर में बारिश के आसार हैं। उसके बाद ठंड में इजाफा होगा और तापमान 7 डिग्री तक पहुंच सकता है। वायु की गुणवत्ता में सुधार होगा।

मेरठ समेत वेस्ट यूपी के अन्य जनपदों में एयर क्वालिटी इंडेक्स एक बार फिर चढ़ने लगा है। एक दिन पहले मेरठ का एक्यूआई 263था, जो कि सोमवार को बढ़कर 287 हो गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी। दिन में चटख धूप की वजह से दिल्ली-एनसीआर के मुकाबले मेरठ और आसपास हवा की सेहत में सुधार होगा। मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि अभी दो-तीन दिन सुबह कोहरे का असर दिखाई देगा। वायुमंडल में नया सिस्टम बनने से 12 व 13 दिसंबर को बारिश के आसार बन रहे हैं। बारिश के बाद तेज हवाएं चलने से एक्यूआई स्तर में भी सुधार होगा। रात के तापमान में भी और ज्यादा गिरावट आएगी। इस समय अधिकतम तापमान 24.3 व 9.6 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। यह तापमान 7-8डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

अनुमानित तापमान

तारीख- तापमान (डिग्री सेल्सियस)

10 दिसंबर- 24-08

11 दिसंबर- 23-13

12 दिसंबर- 21-14

13 दिसंबर- 16-12

14 दिसंबर- 20-11

15 दिसंबर- 22-07

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला